जानलेवा हमलावर गिरफ्तार..आरोपी चार महीने से था फरार..भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- सकरी पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले फरार आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी का नाम मनीष निर्मलकर है। आरोपी डीहपारा अमेरी का रहने वाला है। जानलेवा हमला के बाद फरार चल रहा था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           सकरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ प्रार्थिया परमिला ध्रुव की शिकायत और विवेचना के बाद कार्रवाई की गयी है। आरोपी मनीष निर्मलकर डीहपारा अमेरी थाना सकरी का रहने वाला है। महिला ने खाना पहुंचकर अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी मनीष 29 नवम्बर 2020 रात्रि करीब 8 बजे पुरानी रंजिश को लेकर देवर मखलू और बेटा पंचु से वाद विवाद करने लगा।

                  इसके बाद आरोपी ने लाढी डंडे से मारना शुरू कर दिया। बीच बचाव जब करने पहुंची तो उसने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

             प्रार्थिया की शिकायत को दर्ज कर आरोपी की पतासाजी शुरू हुई। फरार आरोपी को काफी प्रयास के भी पकड़ा नहीं जा सका। थानेदार सागर पाठक ने बताया कि इस बीच जानकारी मिली कि आरोपी गुप्त ठिकाने में छिपा हुआ। टीम के साथ धावा बोलकर मनीष को धर दबोचा गया।

                 आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 307 का अपराध दर्ज किया गया है। आरोपो की न्यायालय के हवाले कर दिया गया है।

close