कार्डियक अरेस्ट से जेल बन्दी की मौत.अस्पताल में तोड़ा दम..जेलर ने कहा..फुटेज प्रशासन के हवाले

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
महासमुन्द—- जिला जेल में बन्दी की मौत का मामला सामने आया है। खबर के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार बन्दी आदतन शराबी था। जेल दाखिल होने के बाद शराब नहीं मिलने से उसकी हालत दिनो दिन खराब होती गयी। विड्राल होने के बाद कुछ झटके आए। आनन फानन में बन्दी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 10 जून को दोपहर तीन बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक हेमसागर को सात जून को जेल लाया गया था।
                महासमुन्द जिला जेल में बन्दी की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आबकारी वृत्त सरायपाली गांव बिछिया मे आबकारी टीम ने 7 जनवरी को छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया था। इस दौरान शराब बनाने और बेचने के जुर्म में आबकारी टीम ने हेमसागर महिलांगे को हिरासत में लिया। 
                          आरोपी के पास से आबकारी टीम ने कार्रवाई के दौरान 17 लीटर हाथभट्ठी कच्ची महुवा शराब के अलावा 400 किलो ग्राम महुआ लहान भी बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा  34(1)(च),34(2) ,59 (क) के तहत अपराध दर्ज किया गया।
       हेमसागर महिलांगे को मुलायजा और गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के सामने पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल कराया गया। जेल दाखिला के समय भी आरोपी का मुलायजा किया गया। स्वस्थ्य पाए जाने के बाद आरोपी का जेल में दाखिला हुआ।
               जिला जेल महासमुंद मे में 10 जून दोपहर करीब 2 बजे के बाद आरोपी की यकायक तबीयत ज्यादा खराब हो गयी। लगातार झटका आने के बाद हेमसागर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। दोपहर करीब तीन बजे आरोपी की मौत हो गयी। डॉक्टरों ने मौत का कारण विड्राल और कार्डियक अरेस्ट होना बताया।
 जेलर ने बताया..विड्राल और कार्डियक अरेस्ट से मौत
            जिला जेल महासमुन्द के जेलर मुकेश कुशवाहा ने बताया कि हेमसागर को स्वस्थ्य हालत में जेल दाखिल कराया गया था। जेल दाखिल होने के दिन से ही उसे विड्राल की स्थिति में पाया गया। शराब की अत्यधिक तलब के चलते उसे झटका भी आया। आरोपी पर लगातार नजर बनाकर रखा गया। विड्राल की स्थिति में उसे तेज झटका आया। हालत बिगड़ते देख उसे जिला अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गयी। डॉक्टरों की टीम ने मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट होना बताया।
               मुकेश कुशवाहा ने बताया कि फिलहाल मृतक का दण्डाधिकारी की उपस्थिति में  पोस्टमार्टम किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद सारी जानकारियों को साझा किया जाएगा।
सीसीटीवी शासन के हवाले
                     जेलर मुकेश कुशवाहा के अनुसार घटना के बाद दण्डाधिकारी ने जांच पड़ताल किया है। जेल के सभी सीसीटीवी फुटेज को शासन के हवाले कर दिया गया है। आरोपी के शरीर पर एक भी खरोंच नहीं है। मारपीट का सवाल ही नहीं उठता है। प्रारम्भिक जांच में मौत का कारण अत्यधिक शराब का सेवन और कार्डियक अरेस्ट का होना है।
close