गंदी फोटो और मैसेज भेजने वाला पकड़ाया..फर्जी अकाउन्ट बनाया..पुलिस ने नागपुर से धर दबोचा

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—पीडिता का फर्जी इन्स्टाग्राम अकाउन्ट बनाकर लड़की को अश्लील मैसेज और फोटो भेजने वाले आरोपी को सरकन्डा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के हवाले कर दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लगातार प्रर्थिया और  परिवार के लोगों को वर्चुअल नम्बर जनरेट करने के बाद परेशान करता था। 
 
                      सरकन्डा पुलिस के अनुसार मोपका निवासी पीड़िता ने 21 फरवरी रिपोर्ट दर्ज कराया कि पीयूष नाम के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि युवक पिछले दो महीने से परेशान कर रहा है। फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील मैसेज और फोटो वायरल कर रहा है। व्हाट्सएप पर भी अश्लील मैसेज कर परेशान कर रहा है। 
 
       पुलिस ने पीड़िता की शिकायत को तत्काल गंभीरता से लेते हुए अपराध दर्ज किया।आरोपी पीय़ूष शाह को धर दबोचा। आरोपी को रांजीव गांधी नगर नगर महाराष्ट्र में पकड़ा गया।
TAGGED: ,
close