कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ का एलान.. ब्लाक अध्यक्षों की घोषणा..कारड़ा बने जिला महामंत्री

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
तखतपुर –(टेकचंद)—कांग्रेस कमेटी ने व्यापार प्रकोष्ठ जिला और ब्लाक टीम का एलान किया है। छतीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष  राजेंद्र जग्गी की अनुमति से जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय पांडेय और जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण बिलासपुर अध्यक्ष विजय केसरवानी की सहमति से टीम के सदस्यो और पदाधिकारियों की घोषणा की गयी है।
 
              कांग्रेस कमेटी ने तखतपुर ब्लाक अध्यक्ष से  कांग्रेस प्रकोष्ठ अजय देवागन और तखतपुर से जिला बाड़ी में टेकचंद कारड़ा को  स्थान दिया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ की नवीन कार्यकारिणी में रवीश शर्मा ,कृपाल सिंह भोगल  ,भोजराज माधवानी , सुभाष अग्रवाल , अमित गुप्ता , आंनद अग्रवाल को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।
 
           जिला महामंत्री  टेकचंद कारडा तखतपुर, मुरारी अग्रवाल बिल्हा, महेश जांगड़े, तोमेश राय, नासिर खान, लखन नागदेव,  स्वप्निल लांजेवार, सारंग  हुमने को बनाया गया है।
 
                     जिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी हरविंदर सिंग हूरा, नवनीत जायसवाल, भरत देवांगन, पुष्पेंद्र मिश्रा, सौरभ द्विवेदी, लक्ष्मी नारायण जांगड़े, अमीन मुगल, शिशिर कश्यप को दी गयी है।
 
         कार्यकारिणी में जिला सचिव का प्रभार रमेश गोविदानी, राम वासवानी, राजेश गुप्ता, वीरेंद्र दृतलहरे, मंजीत चंचल, पवन सोनी , सरोज वाघले,  विनोद अग्रवाल, जसमीत आजमानी, दिलीप यादव को दिया गया है। जिला कोषाधयक्ष भागचंद पंजवानी को बनाया गया है।
 
            ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष में तखतपुर ब्लॉक से अजय  देवांगन,  रतनपुर ब्लॉक से रूद्र प्रसाद गुप्ता,  तिफरा ब्लॉक से राजकुमार कौशिक, सकरी ब्लॉक से मनोज गुप्ता , बिल्हा.ब्लॉक से रोहणी अग्रवाल,  कोटा ब्लॉक से चंदन रॉय. मस्तूरी ब्लॉक से भारत कैवर्त,  बेलगहना ब्लॉक से प्रवीण गुप्ता, सीपत ब्लॉक से नरेंद्र दिनकर,  एवम् बेलतरा ब्लॉक से राजेश्वर देवांगन.को ब्लॉक कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।
 
                      बिलासपुर शहर के ब्लॉक एक  से अध्यक्ष अनिल पांडेय, ब्लॉक दो से अध्यक्ष संजय पनिकर, ब्लॉक तीन से अध्यक्ष भरत जुरयानी एवम् ब्लॉक चार से अध्यक्ष दीप सुंदर डे को बनाया गया है। जानकारी राजीव अग्रवाल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ ने दिया है। 
close