जनता कांग्रेस अध्यक्ष का एलान..चलाएंगे पोल खोल अभियान..बेनकाब होंगे भ्रष्टाचारियों के चेहरे

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— हम अपने जिले शहर और प्रदेश को बेहतर बनाने के लिए हर जंग लड़ेंगे। भ्रष्टाचारियों का चेहरा बेनकाब करेंगे। कार्यकर्ता एक जुट होकर पोल खोल अभियान चलाकर सरकारी की कथनी और करनी को जनता के सामने रखेंगे। यह बातें जिला जनता कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत तिवारी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। विक्रांत ने कहा कि दोनो राष्ट्रीय दलों ने जनता के साथ हमेशा छल किया है। लेकिन जनता कांग्रेस ना केवल जनता के सपनों को पूरा करेगी। बल्कि वादा खिलाफी करने वालों को बेनकाब भी करेगी।
 
                 जिला जनता कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत तिवारी ने प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों के साथ संवाद किया। उन्होने इस दौरान बेहतर बिलासपुर”के सपने को साकार करने नीति और समिति की घोषणा की है। साथ ही उन्होने बिलासपुर जिले की सभी विधानसभाओं, और ब्लॉक अध्यक्षों की सूजी जारी कर दोनो राष्ट्रीय दलों के खिलाफ जंग का एलान भी किया है। पत्रकारों के सामने  बेगारी, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ बिगुल भी फूका है। विक्रांत तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि पोल खोल अभियान के माध्यम से स्वास्थ, शिक्षा, खाद्य, खनिज और निर्माण जैसे सभी विभागों में बैठे भ्रष्टाचारियों को जनता के बीच लाएंगे।
 
 विक्रान्त तिवारी ने कहा कि हमारा लक्ष्य और उद्देश्य साफ है। “बेहतर बिलासपुर” के लिए हमारी स्पष्ट नीति है। हमारे साथ ऊर्जावान,युवा,और समर्पित कार्यकर्ता हैं। हम अपने लक्ष्य को हर सूरत में हासिल करेंगे। इस दौरान विक्रांत ने पार्टी नेताओं की उपस्थिति में समिति का एलान भी किया। विक्रांत ने बताया कि पार्टी की नीति स्पष्ट है। हम बेगारी,  भ्रस्टाचार औऱ बेरोजगारी के खिलाफ लम्बी लड़ाई के लिए तैयार हैं।
 
               बिलासपुर में जिम्मेदार लोग अपने कर्तव्यों का निर्वहन ठीक से नहीं कर रहे हैं। स्तर हीन सड़कें, घण्टो गायब रहने वाली बिजली, भगवान भरोसे स्वास्थ्य सुविधा, घर तोड़ू निगम से जनता थक चुकी है।  निर्माण कार्यों से लेकर, खाद्य,स्वास्थ्य, खनिज ,वन विभाग समेत कमोबेश सभी विभागों की व्यवस्था को भ्रष्टाचार का दीमक चाट रहा है। इसे सुधारने की जरूरत है। लेकिन सरकार इसमें नाकाम साबित हुई है। भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करने के लिए पोल खोल अभियान चलाया जाएगा।
 
         विक्रांत ने कहा कि बेरोजगरी खत्म करना सरकार का काम है। सरकार रोजगार के अवसर पैदा करने में असफल साबित हुई है। हम बिलासपुर जिले में बेरोजगारी के खिलाफ अभियान चलाएंगे। छोटे पायलट प्रोजेक्ट के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में लगातार प्रयास करेंगैे।
 
                            विक्रान्त तिवारी ने कहा कि इन तीन मोर्चों पर जनता कांग्रेस एक साथ पूरे जिले में कार्य करेगी। जनता की हर तकलीफ हमारी तकलीफ है। जनता की हर लड़ाई हमारी लड़ाई है। बिलासपुर को बेहतर बनाने,बिलासपुर के हक़ की लड़ाई हम लड़ेंगे। यहाँ की नदियों का दोहन, यहां की जमीनों का बंदरबाँट, यहाँ के निर्माण कार्यों मे धांधली बर्दाश्त नही की जाएगी। बेहतर बिलासपुर हमारा लक्ष्य है और यही हमारा नारा भी।
 
समिति की घोषणा
 
              विक्रांत ने समिति का एलान कर बताया कि बिलासपुर शहर की कमान वह खुद संभालेंगे। मस्तूरी से के के निर्नेजक, बिल्हा से राजकुमार धृतलहरे, तखतपुर से प्रेम लाल पोर्ते
कोटा से बैकुंठ नाथ जायसवाल.बेलतरा से सुनील वर्मा को विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। कोटा से राकेश तिवारी, बिल्हा से रामायण यादव और मस्तूरी से ठान सिंह भार्गव को कार्यकारी विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। विधानसभा अध्यक्षों के साथ ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्षों की जम्बो सूची भी जारी कर विक्रांत ने कहा कि तखतपुर से 13, बिल्हा से 5,मस्तूरी से 10,कोटा से 8,बेलतरा से 8 और बिलासपुर के 8 जोन में 12 नेताओ को जिमेदारी सौंपी गयी है।
 
close