महानगरों तक हवाई सेवा की मांग :14 किलोमीटर की पदयात्रा, धरमलाल,धर्मजीत,अटल,रामशरण सहित कई प्रमुख लोग शामिल,जगह जगह स्वागत

Shri Mi
6 Min Read

बिलासपुर-हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने अखण्ड धरने के 247वें दिन गांधी जी के शहादत दिवस पर बिलासपुर से महानगरों तक उड़ाने मंजूर करने की मांग के लिये केन्द्र सरकार पर दबाव बड़ाने के उद्देश्य से अखण्ड धरना स्थल से हवाई अड्डे तक 14 कि0मी0 की महती पदयात्रा की। इस यात्रा का जगह-जगह आतिशी स्वागत हुआ। करीब 20 लोग पूरे 14 कि0मी0 और बांकी करीब 500 व्यक्ति 1से लेकर 10 कि0मी0 तक अपनी-अपनी शक्ति अनुरूप पैदल चले। छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, लोरमी के विधायक धर्मजीत सिंह बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव और अटल श्रीवास्तव समेत कई प्रमुख व्यक्ति यात्रा में शामिल हुये। हाई कोर्ट के सामने से वरिष्ठ अधिवक्तां भी पदयात्रा में शामिल हुये।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

सुबह लगभग 9ः50 पर आंदोलनकारियों का एक समुह जिसमें महेश दुबे, समीर अहमद सुशांत शुक्ला, मनोज श्रीवास, संजय पिल्ले, विनय शुक्ला, ब्रम्हदेव सिंह ठाकुर एवं उनके 10 वर्षीय पुत्र अभिवीर सिंह, शाहबाज, अकिल अली, घोरू, अनिल गुलहरे, जयप्रकाश मित्तल, नवीन वर्मा, संतोष पीपलवा, पप्पू तिवारी, चित्रकांत श्रीवास, रमाशंकर बघेल विभूतिभषण गौतम आदि जिन्होंने पूरे 14 कि0मी0 पैदह ही पूरी यात्रा की को महापौर रामशरण यादव ने झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इनके साथ लगभग 50 और व्यक्ति पदयात्रा में यही से शामिल थे। मंदिर चैक पर विनय जांगड़े और उनके साथियों के द्वारा पदयात्रियों का भव्य स्वागत किया गया और चाय-पानी की व्यवस्था भी की। थोड़ा ही आगे बढ़ने पर राजीव गांधी चैक में अकबर खान अमित दुबे, और रशीद बख्श ने साथियों समेत पदयात्रा का आतिशी स्वागत किया। यहा पर पदयात्रियों के लिये जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।

इसके बाद पदयात्रा में कई नये लोग और जुड़ते गये वही कुछ लोगों ने वाहन के साथ पीछे-पीछे आना शुरू किये। पूरे रास्ते जोशीले नारो के साथ आगे बढ़ती हुई यात्रा का अगला पड़ाव यदुनंदन नगर चैक तिफरा था यहा पर राजेन्द्र शुक्ला और तिफरा युदुनंदन नगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिकों ने यात्रा का आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। यहा पर भी पदयात्रियों एवं साथ में चल रहे कार्यकर्ताओं के लिये जलपान की व्यवस्था की गई थी।

नये बस स्टैण्ड के आगे बढ़ने पर पदयात्रा का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ के नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक यात्रा में शामिल होकर और करीब 1कि0मी पैदल चले। उनके द्वारा भी एक स्थल पर चाय और पानी की व्यवस्था करवाई गई। मार्ग की इन व्यवस्थाओं के अलावा समिति के कार्यकर्ता देवेन्द्र सिंह ठाकुर एवं केशरव गोरख अपनी गाड़ी में पानी, ग्लूकोज, संतरे आदि लेकर चल रहे थे जिसे वे दौड़-दौड़ कर पदयात्रियों के अलग-अलग जत्थों को बांटते चल रहे थे। आगे रास्ते में लोरमी के विधायक धर्मजीत सिंह भी पदयात्रा में शामिल हुये। हाई कोर्ट के सामने सीनियर लायर्स फोरम एवं हाईकोर्ट प्रेक्टिसिंग एडवोकेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी पदयात्रा का स्वागत किया। लगभग 3 घंटे बाद पदयात्रा नयापारा चैक चकरभाठा में पहुची जहा से पहले इसे प्रारंम्भ करने का कार्यक्रम था। बिलासपुर के पार्षद चन्द्र प्रदीप बाजपेयी ने सायकल मार्ग से यह यात्रा पूरी की। नयापारा चैक में देवी सिंह ठाकुर, मनोज पाण्डेय एवं साथियों के द्वारा संघर्ष समिति के साथियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया साथ उनके लिये जलपान की व्यवस्था उनके द्वारा की गई थी। पदयात्रा में तिफरा के युवा संजय आइल सिंघानी गांधी जी की वेश भूषा में लाठी लेकर चल रहे थे।

पदयात्रा के अगले चरण में करीब 100 से अधिक लोग एक साथ महानगरों तक हवाई उड़ान की मांग के नारे लगाते हुये आगे बढ़े। चकरभाठा कैम्प बस्ती में विजय वर्मा एवं चकरभाठा व्यपारी संघ के लोगों के द्वारा जर्बदस्त स्वागत किया गया एवं एक बड़ी सभा मुख्य बाजार में उनके द्वारा करवाई गई जिसमें प्रमुख रूप से उनके सिंधी समाज के प्रमुख संत लाल साई जी भी सभा में उपस्थित हुये एवं जनसंघर्ष समिमि के सदस्यों का साल श्रीफल देकर उनके द्वारा सम्मान किया गया। सभा को कई वक्ताओं ने संबोधित किया और एक स्वर से महानगरों तक के लिए हवाई सेवा की मांग केन्द्र सरकार से की। वही चकरभाठा के वक्ताओं ने हवाई अड्डे के समीप स्थित रेल्वे स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टाॅपेज की मांग भी की।

इसके बाद पदयात्रा अपने अंतिम चरण में चक्करभाठा एयरपोर्ट के लिये रवाना हुई अब तक पदयात्रियों के साथ एक और बड़ा समूह भी पैदल यात्रा में शामिल हुआ। इनमें विशेष रूप से सियाराम कौशिक, नगर पंचायत अध्यक्ष परदेशी राम धु्रवंशी उपाध्यक्ष अभिषेक दुबे, अशोक जोतवानी, ब्रजेश शर्मा, नानक रेलवानी, प्रकाश बिंदल एवं नगर पंचायत के पार्षद शामिल थे। करीब 4 घंटे बाद पदयात्रा अपने अंतिम मुकाम पर हवाई अड्डे पर पहुंची। यहा पर एक बड़ी सभा हुई जिसमें चकरभाठा क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिकों के अलावा बिलासपुर से गये प्रमुख व्यक्ति जितेन्द्र गांधी, किशोरी लाल गुप्ता, सी.एल.मीणा, अशोक भण्डारी, रंजीत खनूजा शिवा मुद्लियार, कमलेश दुबे, गोपाल दुबे, कमलसिंह ठाकुर, रंविन्द्र सिंह ठाकुर, कमल दुबे, अरविन्द सिन्हा, संदीप दुबे, राजेश केशरवानी, वीवीएस मूर्ति, शैलेष आहूजा, संत कुमार नेताम, प्रमोद नायक, विजय केशरवानी, अभयनारायण राय, धर्मेश शर्मा, पंचराम सूर्यवंशी, अम्बालिका साहू, जयदीप राबिन्सन, जावेद मेनन, रघुराज सिंह, हिमाशु शर्मा, बबलू जार्ज आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। सभा का संचालन सुदीप श्रीवास्तव एवं बद्री यादव ने किया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close