मंहगाई भत्ता की मांग : सभी जिला मुख्यालयों में कर्मचारी संघ का जंगी प्रदर्शन ,डी.एड./बी.एड. उत्तीर्ण शिक्षित बेरोजगारों के धरना-प्रदर्शन का भी समर्थन

Chief Editor
4 Min Read

 रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संध के आव्हान पर गुरूवार को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में 1 जनवरी 2019 से 01 जुलाई 2021 तक लंबित मंहगाई भत्ते की 05 किश्तों का तत्काल भुगतान करने, केन्द्र व राज्य सरकार के कर्मचारियों में भेंदभाव समाप्त करने की एक सूत्रीय मांग हेतु प्रदर्शन कर कलेक्टरों के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बधेल को संबोधित मांग पत्र सौपा। रायपुर राजधानी के कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय में भोजनावकाश में प्रदर्शन कर एन.आर.साहू अतिरिक्त जिला दण्डाकारी रायपुर को मांगपत्र सौपा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसके पूर्व राजधानी के बूढ़ातालाब धरना स्थल पर संध के प्रांताध्यक्ष विजय कुमार झा ने प्रदेश के डी.एड./बी.एड. प्रशिक्षित युवा बेरोजगारों के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में टी.ई.टी. परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग समर्थन किया।  संध के प्रांतीय अध्यक्ष विजय कुमार झा एवं जिला शाखा अध्यक्ष इदरीश खाॅन ने बताया है कि संध के लगातार मांग के बाद भी प्रदेश सरकार के शाासकीय सेवकों के लंबित मंहगाई भत्ता के 5 किश्त के भुगतान न होने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार को बराबर का जिम्मेदार होना बताया है। प्रदेश के कर्मचाारी 1 जनवरी 2019 को प्राप्त मंहगाई भत्ता के बाद 1 जुलाई 2019 से 1 जुलाई 2021 तक विगत् दो वर्षो के लंबित मंहगाई भत्ता के भुगतान न होने से प्रति माह के वेतन में 4-5 हजार रूपये आर्थिक क्षति होने के कारण जिलों से प्रांत तक अपने आक्रोष का इजहार किया। प्रदेश में बढ़ती मंहगाई व शासकीय सेवकों के क्रय शक्ति में हो रहे कमी का मुख्य कारण मंहगाई भत्ता का भुगतान न होना है। केन्द्रीय कर्मचारियों को जुलाई 19 सेे 5 प्रतिशत् मंहगाई भत्ता का भुगतान हो जाने तथा छत्तीसगढ़ में ही कार्यरत् केन्द्रीय कर्मचारियों को 17 प्रतिशत् तथा राज्य कर्मचारियों को 12 प्रतिशत् मंहगाई भत्ता विगत् दो वर्षो से दिया जा रहा है। प्रतिदिन बढ़ते डीजल, पेट्रोल, खाद्य तेल के दो गुना मूल्यों में हो रही वृद्वि से मंहगाई भी निरंतर बढ़ रही है। मंहगाई बढ़ने व मंहगाई भत्ता न मिलने से प्रदेश के कर्मचारियों में असंतोष है।

रायपुर राजधानी में प्रदर्शन का नेतृत्व संध के प्रांताध्यक्ष विजय कुमार झा कार्यकारी प्रांताध्यक्ष अजय तिवारी, महामंत्री उमेश मुदलियार, संभागीय अध्यक्ष संजय शर्मा, पीएचई. संयोजक विमल चन्द्र कुण्डू,  सुरेन्द्र त्रिपाठी, आलोक जाधव, संजय झड़बड़े, डाॅ. अरूंधति परिहार, रामचंद्र ताण्डी, मनोहर लोचनम्, नरेश वाढ़ेर, सुंदर यादव, रविराज पिल्ले, जवाहर यादव, राजू मुदलियार, कुंदन साहू एस.पी. यदु प्रकाश ठाकुर, सुनील शर्मा, प्रदीप उपाध्याय, विजय डागा, ए.जे.नायक, श्रीमती लता देवाॅगन, श्रीमती किरण जाधव, श्रीमती सगीता पात्रे, आदि नेताओं ने किया। इसी प्रकार प्रदेश समस्त जिलों में जिला शाखा अध्यक्ष, प्रांतीय पदाधिकारियों ने किया। इसके पूर्व संध के प्रांताध्यक्ष विजय कुमार झा ने रायपुर बूढ़ातालाब स्थित धरना स्थल पर बी.एड. डी.एड. उत्तीर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के युवा शक्ति का प्रदेश में रिक्त शिक्षक के पदों पर प्राथमिकता प्रदान करने तथा शिक्षक पात्रता परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने हेतु धरनारत् प्रशिक्षित शिक्षकों के मांगों का समर्थन करते हुए उनके संधर्ष में सदा साथ रहने का वचन दिया।

close