सेवा के साथ अधिकार की मांग..स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने चलाया अभियान..किया सम्मान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने पिछले एक महीन से लगातार जनयोगी अभियान चलाकर अपनी सेवाओं के माध्यम से समाज का ध्यान आकर्षित किया है। साथ ही अपनी जायज मांग को लेकर भी शासन का ध्यान आकर्षित किया है। जिला अध्यक्ष भारती मिश्रा ने बताया कि संगठन का उद्देश्य आम जन की सेवा करना है। साथ ही सरकार के सामने सहायिका और कार्यकर्ताओं की समस्या को भी सामने लाना है। 
 
                    आंगन बाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका संघ की जिला अध्यक्ष ने बताया कि संगठन स्थानापन का पूरे 18 साल हो चुके हैं। लेकिन सहायिका और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को शासन प्रशासन ने कभी भी गंभीरता से नहीं लिया है। बावजूद इसके सहायिका और कार्यकर्ताओं ने अपनी जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा है। सीमित मानदेय में सभी ने अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन किया है। और करते रहेंगे। 
 
        इसी क्रम में छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के  आह्वान पर प्रांतीय संयोजक देवेन्द्र पटेल के निर्देश और संभागीय संयोजक चन्द्रशेखर पाण्डेय के मार्गदर्शन में 18 वां छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। प्रदेश के सभी जिला परियोजना में जायज मांगो के समर्थन में जनजागरण अभियान भी चलाया जा रहा है।  छत्तीसगढ़ सरकार का ध्यानाकर्ष़ण को लेकर जनसेवा के माध्यम से मांग को भी पेश किया जा रहा है। 
 
             जिलाध्यक्ष भारती मिश्रा ने बताया कि शासकीय कन्या शाला नूतन चौक में छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के बेनर तले वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया । कैम्प में सेवा देने वाले सहायकों का सम्मान किया गया। कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने कैंप में हितग्राहियों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया है। कार्यक्रम में उपस्थित बिलासपुर शहरी परियोजना अधिकारी उमाशंकर गुप्ता  और संघ के सरंक्षक आरपी शर्मा और सभी पदाधिकारियों का लगातार सहयोग मिला है।
 
                वैक्सीनेशन कैंप में उपस्थित सरकंडा परियोजना के पदाधिकारी, शिक्षा विभाग की मैडम शर्मा, संध्या मैडम और नगर निगम अधिकारी इमरान, पांडे का योगदान लगातार मिला। भारती मिश्रा ने बताया कि इस दौरान कैम्प और कैम्प से बाह सभी कार्यकर्ता सहायिका बहनों 22 सितंबर से जन जागरण अभियान लगातार समर्थन मिला है।
 
 
close