मांस मदिरा पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग..यादव समाज ने कहा..धूम धाम से मनाया जाता है पर्व

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-सर्व यादव समाज आज रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। रैली में यादव समाज के वरिष्ठों के साथ युवा पीढ़ी ने शिरकत किया। जय माधव, जय यावदव का जयघोष किया। कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर पूरी तरह से जिले में शराबबन्दी और मांस बिक्री पर प्रतिबन्ध लगाए जाने की बात कही।
 
                        सर्व यादव समाज ने दोपहर जंगी रैली निकालकर भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर जिले में शराब और मांस बिक्री पर प्रतिबन्ध लगाए जाने की मांग की है। रैली निकालकर जिला कार्यालय पहुंच यादव समाज के वरिष्ठों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को मांग पत्र दिया।
 
         जिला प्रशासन को यादव समाज के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र यादव ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी प्रदेश के साथ पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान पूरे देश में अनेकों अनेक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है। उत्सव में सभी धर्म जाति के लोग शिरकत करते हैं। इस दौरान मटकी फोड आयोजन भी किया जाता है।मंदिरों में पूजा अनुष्ठान का भी आयोजन होता है। कुल मिलाकर पूरा देश भक्तिभाव में गोते लगाते हुए भगवान कृृष्ण के प्रति श्रद्धाभाव जाहिर करता है।
 
         रामचन्द्र यादव ने कहा कि ऐसे धार्मिक वातावरण के दौरान मांस मदिरा की दुकान खुले होने के कारण कुछ लोग शराब का सेवन कर वातावरण में विध्न पैदा कर अशांति फैलाने से भी नही चुकते हैं।  जबकि छत्तीसगढ़ में सरकार ने अनेक धार्मिक अवसरों, राष्ट्रीय पर्वो और धर्म गुरूवों की जयंती पर शराब, मांस की दुकाने पूर्ण रूप से बंद रखी जाती है।
 
            इसी तरह हम सरकार से मांग करते है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पूरे प्रदेश के साथ बिलासपुर जिले में भी मांस मदिरा  की दुकाने बंद रखी जाएं। जिला प्रशासन ने सर्व यादव समाज की बातों को गंभीरता से सुना। साथ ही आश्वासन भी दिया कि मामले को ऊपर स्तर पर संज्ञान में लाया जाएगा।
 
               इस अवसर पर बुधराम यादव, रामचन्द्र यादव, शिवचरण यादव, विष्णु यादव, डीसी यादव, किरण संतोष यादव, किशोर यादव, सुनीता यादव, गीता यादव, कन्हैया यादव, मनोज यादव, राम सिंह यादव, भरतलाल यादव, सुरेश यादव, कृष्ण कुमार यादव, मन्नूलाल यदु, संतोष यादव, मनोहर यादव, भरत यादव, श्रीराम यादव लालजी यादव, मनीराम यादव, मनोज यादव, सतीश यादव, प्रकाश यादव, कन्हैया यादव, ओंकार यादव, नंद कुमार यादव, अभिमन्यु यादव, संतोष यादव, सतीश यादव, देवचरण यादव समेत समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे। 04.08.2021
close