किन्नर दिवस मनाए जाने की मांग..जनता कांग्रेस नेता रिजवी ने कहा.अनुपात में दिया जाए आरक्षण

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़,chhattisgarh,evm hacking,news,hindi news,chhattisgarh news,सीजेआई रंजन गोगोई,सीजेआई दीपक मिश्रा,जज जस्टिस कुरियन जोसेफ,रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट,वरिष्ठ अधिवक्ता इकबाल अहमद रिजवी,जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे),

रायपुर—जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) मीडिया प्रमुख, मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम पूर्व अध्यक्ष इकबाल अहमद रिजवी ने मुख्यमंत्री से किन्नर समाज के हित में उचित कदम उठाए जाने की मांग की है। रिजवी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में किन्नर समाज को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में किन्नर आश्रय केन्द्र बनाने की आवश्यकता है। ताकि राजधानी में प्रदेश या प्रदेश के बाहर से आने वाले किन्नरों को रहने का ठिकाना मिल सके। किन्नरों की इसी जरूरत को मद्देनजर रखकर महाराष्ट्र सरकार ने मुम्बई में आश्रय केन्द्र बनाया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

          रिजवी ने महाराष्ट्र सरकार की तर्ज पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सर्वसुविधायुक्त किन्नर आश्रय केन्द्र बनाने की मांग की है। रिजवी ने कहा कि आश्रय केन्द्र तीन-चार एकड़ में बनाया जाए। ताकि किन्नर स जमीन पर सब्जी आदि लगाकर अपनी आजीविका के लिए आय अर्जित कर सकें।

                 रिजवी ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस में लगभग 11 किन्नरों का चयन हुआ है। निश्चित रूप से उपेक्षित वर्ग के लिए प्रेरणादायक संदेश है। साथ ही किन्नरों के लिए शिक्षा और  शासकीय सेवा में उपयुक्त संख्या बल को देखते हुए अनुपातिक आरक्षण भी दिया जाना चाहिए। किन्नरों के मुखिया से पूछकर उपयुक्त तिथि को किन्नर दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की जाए। ताकि किन्नर दिवस पर देशभर के किन्नर भरपूर जश्न मना सके।

                      विश्वभर के किन्नर सर्वधर्मों और वर्गों में पाए जाते हैं। इस वर्ग में जाति और धर्म का कोई बंधन नहीं होता है। सभी धर्मों के किन्नर आपस में एक परिवार की तरह रहकर वसुधैव कुटुम्बकम् का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।।              

close