विधासभा में अरपा-पार को नगर निगम बनाने की मांग..विधानसभा रजनीश ने उठाया मुद्दा..बेलतरा विधायक ने पूछा..कब पूरा होगा सिवरेज का काम

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—– बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने विधानसभा में अरपा पार क्षेत्र को नया नगर निगम बनाए जाने की मांग को पेश किया। रजनीश सिंह ने सदन को बताया कि नया क्षेत्र जुड़ने से बिलासपुर का नगर निगम सीमा बहुत बड़ा हो गया है। इसके चलते ना तो नगर का विकास ठीक से हो रहा है और ना ही जोड़े गए क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाएं ही मिल रही है। बुधवार को भाजपा विधायक रजनीश सिंह ने विधानसभा में विकास को लेकर सरकार के किए गए वादों को याद दिलाया। साथ ही व्यवस्था पर तंज भी कसा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             भाजपा नेता बेलतरा विधायक रजनीश सिंह आज विधानसभा में सरकार को घेरने का प्रयास किया। साथ ही सरकार के सामने महत्वपूर्ण मांग को भी रखा। रजनीश ने सदन में अरपा पार क्षेत्र को नगर निगम बनाए जाने की बात कही। विधायक ने बताया कि 20 अगस्त 2019 को नए क्षेत्रों को जोड़कर बिलासपुर नगर निगम का विस्तार किया गया। जिसके कारण बिलासपुर नगर निगम की सीमा 30.5 से ब़ढ़कर 137.5 वर्गकिलोमीटर हो गया है। आबादी भी 30,5 से बढ़कर दो गुनी  हो गयी है।

                बड़ा क्षेत्र होने से आम जनता को मूलभूत समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है। यदि अरपा पार क्षेत्र को नया निगम क्षेत्र बनाया जाता है तो इसका फायदा जनता को होगा। विकास भी तेजी से होगा। रजनीश सिंह ने अन्य महत्वपूर्ण मागों को भी पेश किया। उन्होने सरकार से बिलासपुर निगम क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग और अवैध कालोनियों पर जल्द से रोक लगाए जाने की बात कही। बताया कि जिन नए क्षेत्रों को निगम में शामिल किया गया है। आम जनता मूलभूत समस्याओं को तरस रही है। जल्द से जल्द नए क्षेत्रों पर थोपा गया टैक्स वापस लिया जाए।

                    इस दौरान भाजपा ने सरकार को चुनावी मुद्दों को याद दिलाया। उन्होने सवाल किया कि कांग्रेस सरकार को बताना चाहिए कि सिवरेज का काम कब पूर्ण होगा। सदन को बताए कि अमृत मिशन योजना को सरकार कब पूरा करेगी।  

            उन्होने कहा कि राजकिशोर नगर स्थित बीडीए जमीन पर जिनका कब्जा 30 साल से अधिक समय से है..उन्हें सरकार मालिकाना हक दिया जाए। नगर निगम क्षेत्र में बेलतरा विधानसत्रा का बहुत बड़ा क्षेत्र शामिल है। क्षेत्र के समुचित विकास के लिए 100 करोड़ दिया जाए। जिससे क्षेत्र का समुचित विकास किया जा सके। इस दौरान भाजपा नेता क्षेत्र के विकास के लिए डीएमएफ राशि आवंटित किए जाने की मांग को भी रखा।

close