कांग्रेसियों का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन..कहा.. जनता रो रही खून के आंसू..पूंजीपतियों के हाथों बिकी सरकार..प्रधानमंत्री मोदी से मांगा इस्तीफा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर——ज़िला शहर और ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से बुधवार 31 मार्च को गाँधीचौक में महंगाई मुक्त भारत अभियान के साथ धरन प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल-डीजल-गैस की बढ़ती कीमत ,असीमित महंगाई को लेकर विरोध जाहिर किया। मोटर साईकल, स्कूटर, सिलेंडर को माला पहना कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी को अंजाम दिया।
 
       जिला कांग्रेस के दोनों ध्यक्ष विजय पांडेय और ,विजय केशरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में असफल है। जनता और देशहित में नरेंद्र मोदी को पद त्याग देना चाहिए।  महंगाई का इंडेक्स प्रतिदिन बढ़ रहा है। जनता को समझ नहीं आ रहा है कि किस सीमा पर पेट्रोल-डीजल-गैस की कीमतें रुकेंगी।  जबकि इसकी जानकारी स्वयं केंद्र सरकार को ही नही है। 
 
       पाण्डेय और केशरवानी ने बताया कि झूठ के बाजार से महंगाई को नियंत्रित नही किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  कपोल कल्पित विचारो से देश का भला नहीं होने वाला है। कमरतोड़ महंगाई ने जनता को मशीन बना दिया है। दिन भर कमरतोड़ मेहनत के बाद भी घर चलाना अब मुश्किल हो गया है। महंगाई की यही स्थिति रही तो नरेंद्र मोदी भारत को 15 अगस्त 1947 के पूर्व स्थिति में पहुँचा देंगे। 
 
  इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष युवा नेता अरविन्द शुक्ला ने बताया कि महंगाई से परेशान आमजनता खून की आंसू रो रही है। तेल और दाल के दाम आसमान छू रहे है। देश की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर गयी है। भाजपा की केन्द्र सरकार ने गरीबो की थाली से निवाला छीन लिया है। बावजूद इसके सरकार का आमजन से कोई सरोकार नहीं है। इस दौरान युवा ने  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजनाओं की जमकर तारीफ की। शुक्ला ने बताया कि भूपेश सरकार गरीबो और किसानों के हित मे लगातार फैसला रही है।
 
       इस दौारन शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व सांसद इंग्रिड मैकलाऊड, योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह,नरेंद्र बोलर, प्रदेश सचिव महेश दुबे,राकेश शर्मा, ऋषि पांडेय, ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन, अरविंद शुक्ला, विनोद साहू, सैय्यद ज़फ़र अली,अशोक भंडारी,आशा सिंह, चित्रलेखा कंसकार, राजेश जायसवाल,संजय साहू,अशोक सूर्यवंशी,अनिल पांडेय,जुगल किशोर गोयल,काशी रात्रे,अखिलेश बाजपेयी, हरमेंढर शुक्ला,ब्रजेश साहू, एसएल रात्रे,जितेंद्र पांडेय,आदेश पांडेय,मुगल अमीन,मोहन जायसवाल,रामचन्द क्षत्री,सत्येंद्र सोनी,चन्द्रहास केशरवानी,राजेश ताम्रकार,करम गोरख,मोह अयूब, मोह हफ़ीज़,कमलेश सोनी,सतीश गोयल,शिवकांत केसरी,वैभव शुक्ला, काजू महाराज,संजय यादव आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।
TAGGED:
close