सीएम का संदेश लेकर शहीद परिवार के बीच पहुंचे डीजीपी..किया सम्मान और समस्या का निराकरण..कहा..जवानों की वीरता को हमेशा याद रखा जाएगा

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तरफ से शरीदों के परिजनों को दीपावली की शुभकामना देने डीजीपी डीएम अवस्थी शहीद परिवार के गांव और फिर घर पहुंचे। इस दौरान डीजीपी ने लखोली और आरंग में शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। साथ ही प्रदेश के मुखिया का संदेश भी दिया।
           
                 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दीपावली पर शुभकामना संदेश देने डीजीपी डीएम अवस्थी शहीदों के घर पहुंचे। अवस्थी ने रायपुर के लखोली और आरंग स्थित शहीदों के निवास पर पहुँचकर परिजनों को सम्मानित भी किया्। दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उपहार भेंट किया।
 
                      डीजीपी  ने लखोली में शहीद आरक्षक धनराज मोटघरे और आरंग में शहीद आरक्षक महेंद्र साहू के निवास में परिजनों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शहीद परिवारों के प्रति संवेदनशील हैं। शहीद परिवार किसी भी प्रकार की समस्या को लेकर सीएम तक संदेश भेज सकता है। समस्या का तत्काल निराकरण किया जाएगा।
 
            डीजीपी से मुलाकात के दौरान शहीद महेंद्र साहू की बहन ने बताया कि महासमुंद जिले में पदस्थ हैं। आरंग के नजदीक स्थानान्तरण चाहतीं हैं। पास में रहकर माता पिता का ध्यान रखेगी। डीजीपी ने तत्काल महासमुंद जिले से  रायपुर जिले में उनके निवास के नजदीक थाने में स्थानांतरित करने के निर्देश जारी किया।
 
                 शहीदों से मुलाकात के बाद डीजीपी ने बताया कि प्रत्येक जिले में एसपी को सभी शहीदों के परिजनों से मिलने को कहा गया है। सभी एसपी शरीद परिवार के सदस्यों को मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश भेंट करेंगे।
 
           जानकारी हो कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश के सभी 517 शहीदों को दीपावली की शुभकामनाएं और उपहार भेंट किये  हैं। शहीदों के परिजनों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने शहीद जवानों के शौर्य को याद किया। उन्होने कहा कि शहीदों ने विपरीत काल में असाधारण वीरता और कर्तव्य निष्ठा का परिचय देते हुए अपनी जान को दांव पर लगाया है। जवानों का साहस और शौर्य, हम सभी के लिए हमेशा अनुकरणीय रहेगा।  जवानों की शहादत को सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरा देश याद रखेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close