खाद्य मंत्री ने दिए धान के अवैध परिवहन पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश

_20171122_184738रायपुर।खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री पुन्नूलाल मोहले ने मंत्रालय में विभागीय बैठक लेकर धान खरीदी से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। श्री मोहले ने विभाग के सचिव एम.के. सोनी से अब तक की प्रगति की जानकारी ली।उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो इस बात पर विशेष ध्यान रखने और धान खरीदी केन्द्र में बारदानों की पर्याप्त उपलब्धता तथा सीमावर्ती जिलों के धान खरीदी केन्द्रों की सतत निगरानी के निर्देश दिए। मोहले ने धान के अवैध परिवहन तथा कोचियों के विरूद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई के भी निर्देश दिए। बैठक में विशेष सचिव ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2017-18 में अब तक 79 हजार 085 किसानों से तीन लाख तीन हजार मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। इसके लिए किसानों को लगभग 475 करोड़ रूपए का ऑनलाईन भुगतान किया गया है।

Join WhatsApp Group Join Now

                       सोनी ने यह बताया कि अब तक 20 जिलों में अवैध परिवहन के 154 प्रकरण बनाए गए है तथा 9750 क्विंटल धान और 37 वाहन जब्त किए गए है। उन्होंने बताया कि राईस मिलों का भी भौतिक सत्यापन जा रहा है, अब तक 20 हजार 396 क्विंटल अवैध धान और आठ हजार 838 क्विंटल अवैध चावल जब्त किए गए है।

                       ऐसे मिलरों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी इस महीने की 15 तारीख से शुरू हो गया है, जो 31 जनवरी 2018 तक चलेगा।

close