विजय छत्तीसगढ़ अभियान-भाजपा राष्ट्रीय कार्यसिमिति की बैठक, धरमलाल कौशिक ने कहा-नक्सलवाद से निपटने कांग्रेस पूरी तरह से नाकाम

Shri Mi

रायपुर।भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों ने विर्चुअल माध्यम से जुड़कर हिस्सा लिया। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाउ ठाकरे परिस से राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों ने बैठक की कार्रवाई में ऑनलाईन माध्यम से जुड़े रहे। बैठक के शुभारंभ सत्र में दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पदाधिकारी शामिल हुए। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री ड़ॉ.रमन सिंह दिल्ली में ही कार्यसमिति में हिस्सा लिया। सेमी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल होने के उपरांत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने बताया कि प्रदेश भाजपा की संगठन गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही विजय छत्तीसगढ़ अभियान के कार्ययोजना पर भी व्यापक चर्चा की गयी। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश की नाकाम कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर असफल है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

नक्सलवाद के मुद्दे पर प्रदेश सरकार की गंभीरता कही भी देखने को नहीं मिलती है।बस्तर में एक बार नक्सली फिर अपने कथित मंसूबों को पूरा करने भय का वातावरण निर्मित कर रहे हैं। इसके साथ कांग्रेस समाज के हर के बीच विवाद उत्पन्न कर अपनी सियासत को चमकाने पर लगी है। इन कई मसलों पर कार्यसमिति में चर्चा हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय,राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर, सांसद अरूण साव, पूर्व मंत्री लता उसेंड़ी शामिल हुई।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close