जाँजगीर में पुलिस जवान की मौत के मामले की जांच हो, धरम कौशिक ने महासमुंद मामले में कहा-भ्रष्टाचारी प्रदेश सरकार को आइना दिखा रहे अधिकारी

Chief Editor
2 Min Read

.

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने जांजगिर में पदस्थ पुलिस के जवान पुष्पराज सिंह की मौत के मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। आखिरकार किन  परिस्थियों में जवान की मौत हुई है। उसका सच सबके समाने आना चाहिये। उनके परिजनों में मौत को लेकर कई सवाल उठाया है। जिसकी  सत्यता की जांच जरूरत है।

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि एक कर्मयोगी  पुलिस के जवान के मौत पर सब दुखी है। इस पुरे मामले की एक टीम गठित करके जांच किया जाना चाहिये। जिसे की परिवार को न्याय मिल सके। इसके साथ ही  पीड़ित परिवार के तत्काल आर्थिक मदद के साथ अनुकंपा  नौकर दिया जाना चाहिये।

प्रदेश सरकार को दपर्ण दिखा रहें अधिकारी

नेता प्रतिपक्ष कौशिक धरमलाल कौशिक ने महासंमुद जिले के एक अधिकारी  के धरने पर चले जाने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह से भष्ट्राचार में डूबी हुई है। यही कारण है कि अब अधिकारियों को भी भष्ट्राचार के खिलाफ सत्याग्रह के रास्ते पर जाने के विवश है। उन्होंने कहा कि धरनारत अधिकारी प्रदेश सरकार को दपर्ण दिखाने का काम कर रहें है। जिस तरह से महिला बालविकास विभाग में  भष्ट्राचार के लिये अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। यह निंदनीय है। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिये ताकी दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि कभी कांग्रेस मंशा नहीं रही है कि भष्ट्राचार पर अंकुश लगे। हमेशा ही कांग्रेस भष्ट्राचार की जननी पार्टी रही है। देश के आजादी के बाद से कांग्रेस ही सत्ता में रही है लेकिन में कभी इच्छाशक्ती भष्ट्राचार से लड़ने की नही रही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भष्ट्राचार  के लिये अधिकारियों को विवश किया जा रहा है लेकिन एक अधिकारी ने जब भष्ट्राचार के खिलाफ अवाज बुलंद किया है तो उसके स्वर को दबाने की कोशिश की जा रही है। जिसकी हम निंदा करते हैं।

close