बंगाल में हिंसा के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने दिया धरना ,बोले – लोकतंत्र विरोधियों के खिलाफ विरोध जारी रहेगा

Shri Mi
1 Min Read

बिलासपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि पश्चिम बंगाल की ममता सरकार केवल मात्र बदले की भावना से कार्य कर रही है। वहां जिस तरह से भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्याएं हो रही है। यह दुखद है। जिसकी हम निंदा करते है। धरना की माध्यम से विरोध प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि इस समय पर पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं के साथ पूरे देश के कार्यकर्ता एकजुट है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कभी भी हिंसा का स्थान नही है। इस तरह से जरा भी भाजपा के कार्यकर्ता भयभीत नही होने वाले है। हम हर मोर्चे पर लोकतंत्रिक तरीके के जबाव देंगे। धरना में वार्ड पार्षद दुर्गेश नंदन कौशिक, नरेश कौशिक, ग्यान कौशिक, शंकर कौशिक, अशोक कौशिक शामिल हुए।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close