धरमजीत सिंह होंगे भाजपा में शामिल? …डॉ.रमन से भेंट के बाद तेज हुई चर्चा तेज..लोरमी विधायक ने कहा..रमन बड़े नेता…मुलाकात को बताया सौजन्य

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- एक दिवसीस प्रवास पर भूपेश सरकार के दो साल का लेखा जोखा बताने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान लोरमी विधायक और विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष जोगी कांग्रेस नेता धरमजीत सिंह ने पूर्व सीएम रमन सिंह से एकांत में बातचती की। सार्वजनिक रूप से धरमजीत सिंह ने सबके सामने गुलदस्ता भेंट कर रमन सिंह का स्वागत किया। यद्यदि उन्होने इसे सौजन्य मुलाकात बताया। लेकिन भाजपा समेत चारो तरफ चर्चा शुरू हो चुकी है कि धरमजीत सिंह जल्द ही भाजपा में प्रवेश करने वाले है।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

               मरवाही चुनाव से लेकर आज छत्तीसगढ़ भवन तक लोरमी विधायक धरमजीत सिंह का भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह की लगातार मुलाकात हो रही है। आज छत्तीसगढ़ भवन में विधानसभा पूर्व उपाध्यक्ष धरमजीत सिंह की डॉ.रमन सिंह से मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों ने अकेले में बातचीत भी की। इसके पहले धरमजीत सिंह ने रमन सिंह का भाजपा नेताओं के साथ गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। भाजपा खेमें में धरमजीत सिंह की रमन सिंह से मुलाकात को लेकर बड़ी सकारात्मक चर्चा भी सुनने को मिली।

                   कयास लगाया जा रहा है कि धरमजीत सिंह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते है। नाम नहीं छापने की सूरत में भाजपा के ही एक बड़े नेता ने बताया कि धरमजीत सिंह का जल्द ही भाजपा में स्वागत की तैयारी भी चल रही है।

                     वहीं कयास के बीच सीजी वाल से बातचीत के दौरान धरमजीत सिंह ने कहा कि डॉ.रमन सिंह प्रदेश के बड़े और सम्मानित नेता है। पन्द्रह साल तक प्रदेश के मुखिया की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। सम्मानित नेता से उनकी मुलाकात बिलकुल सौजन्य है। बिलासपुर आगमन के दौरान हमने सौजन्यता वश मुलाकात कर स्वागत किया है। पार्टी प्रवेश को लेकर ना तो चर्चा हुई है। और ना ही किसी तरह का प्रयास किया है। मुलाकात को लेकर भाजपा प्रवेश का कयास लगाना ठीक नहीं है। फिलहाल आगे की हम नहीं जानते हैं।

TAGGED:
close