केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले धरमलाल कौशिक ,छत्तीसगढ़ के सियासी हालात पर हुई अहम बातचीत

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने नार्थ ब्लॉक में सौजन्य मुलाकात की।इस दौरान प्रदेश के राजनैतिक परिस्थितियों के साथ ही संगठन के गतिविधियों पर चर्चा हुई।नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने प्रदेश में बढ़ रहे नक्सली गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी दी। प्रदेश में हो रहे धर्मांतरण को लेकर भी चर्चा हुई। प्रदेश में बढ़ते अपराध पर अंकुश लागने के लिये हर संभव मदद पर चर्चा हुई है।उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री श्री शाह को प्रदेश में पार्टी संगठनात्मक गतिवधियों साथ ही सेवा-संगठन अभियान पर कई मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने प्रदेश में नशा के बढ़ते अवैध कोरबार देखते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का कार्यालय राजधानी रायपुर में प्रांरभ किये जाने को लेकर एक पत्र भी सौंपा है। इस दौरान प्रदेश में युवाओं के अपराध के मामले में देश में पहले स्थान पर होने के मसले पर चिंता व्यक्त किया। जिसके के पीछे नशा को एक प्रमुख कारण माना जा रहा है।

जिसके कारण इस कार्यालय की स्थापना छ्त्तीसगढ़ में जरूरी है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि गृहमंत्री श्री शाह के साथ प्रदेश के हितों को लेकर वर्तमान राजनैतिक हालत पर चर्चा हुई। इसके साथ ही नक्सल,धर्मांतरण सहित राज्य में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिये हम संभव आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। उन्होंने मिशन 2023 व विजय छत्तीगढ़ अभियान में अभी से जुटने को लेकर उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close