धरमलाल का आरोप..1000 करोड़ का भ्रष्टाचार ..लेकिन..रमन राज्य के भ्रष्टाचार वाले सवालों से बचते रहे..कहा..IT कार्रवाई की दिल्ली तक चर्चा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- हाल के दिनो में कोयला कारोबार से जुड़े लोगों पर आईटी की कार्रवाई ने धीरे धीरे राजनैतिक रंग ले लिया है। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रेसवार्ती के दौरान धरमलाल कौशिक ने प्रदेश सरकार के तीन साल के कार्यकाल को काला कारोबार वाला बताया। उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार अवैध वसूली और कोयला के काले कारोबार में मस्त है। दूसरी तरफ जनता त्रस्त है। पत्रकार वार्ता के दौरान कौशिक ने आईटी की छापामार कार्रवाई से हासिल दस्तावेज की विस्तार से जानकारी को भी पेश किया। 
                भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पबीजेपी नेता ने बताया कि पिछले तीन सालों से कांग्रेस की सरकार लगातार अवैध वसूली, भ्रष्टाचार में व्यस्त है। और जनता काले कारोबार से परेशान और त्रस्त है।
             जानकारी देते चलें कि पिछले दिनो कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर आईटी ने  एक साथ करीब दो दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दौरान भाजपा नेता आईटी की छापामार कार्रवाई के बारे में विस्तार से आंकड़ा पेश किया। छापामार कार्रवाई के दौरान  क्या कुछ आईटी को हासिल हुआ..दस्तावेज भी धरमलाल कौशिक ने दिखाया।
         धरमलाल कौशिक ने बताया कि  सरकार के नुमाइंदों के पास अकूत चल अचल सम्पत्ति मिली है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार कोयला कारोबार से जुड़े लोगों के पास से 50 करोड़ से अधिक सम्पत्ति बरामद हुआ है। जिसका कुछ हिस्सा चुनाव में भी खर्च हुआ है। धरम ने कहा कि एक अनुमान के अनुसार पिछले तीन सालों में करीब 1000 करोड़ की अचल संपत्ति अवैध तरीके से बनाया गया है।
           धरमलाल कौशिक ने कहा कि जब मुखिया ही साथ हो तो किसी का कोई क्या बिगाड़ सकता है। उन्होने मुख्यमंत्री का इस्तीफा भी मांगा। ताकि को राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त किया जा सके। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने उन नुमाइंदों का नाम भी उजागर किया जिनकी देखरेख में कोयला का अवैध कारोबार किया जा रहा है। 
              धरमलाल कौशिक ने नौकरशाहों पर भी आरोप लगाया। उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार में नौकरशाह बराबरी के भागीदार हैं। जबकि उन्होने भ्रष्टाचार के मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया है। छत्तीसगढ़ में हो रहे भ्रष्टाचार की चर्चा देश की राजधानी दिल्ली तक है।
               सवाल जवाब के दौरान धरमलाल कौशिक ने अपनी सरकार को पाक साफ बताया। भाजपा के खिलाफ पूछे गए ज्यादातर सवालों से बचते रहे।  15 साल में हुए रमन राज के भ्रष्टाचार के बारे में उन्होने हर सवालों को टालते हुए वर्तमान सरकार की खामियों को एक एक कर गिनवाते रहे। 
close