धरमलाल ने बताया..तीन नवम्बर को जनता लेगी जोगी के अपमान का बदला ..मरवाही में खिलेगा कमल का फूल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
जीपीएम….छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार के अन्याय, अत्याचार के खिलाफ मरवाही की जनता बदलाव के संकेत दे रही है।  जनता में प्रदेश सरकार को लेकर जनाक्रोश है। वह सबके मनोभाव से समझ सकते हैं।
 
              छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि केंद्र सरकार की जन आंकाक्षी योजनाओं का मरवाही के साथ पूरे प्रदेश की जनता को कोई लाभ नही मिल रहा है। आक्रोष जनता में साफ दिखाई दे रहा है। जिसका जवाब  आने वाले तीन दिसम्बर को जनता कांग्रेस को जरूर देगी।
 
              नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने  कहा कि स्व. अजीत जोगी के परिवार को बदले भावना से प्रदेश की सरकार प्रताड़ित कर रही है। प्रदेश सरकार के बदले की कार्रवाई से जनभावना को आघात पंहुचा है। मरवाही की जनता ने तय कर लिया है कि स्व. जोगी को स्मरण कर मतदान करेगी। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने रानीझाप,,नेवरी, बेलगोहनी समेत कई गांवों में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी डॉ.गंभीर सिंह को समर्थन देने की अपील की है।
 
खिलेगा कमल का फूल
         
               .छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल ने कहा कि मरवाही में मतदाता कमल खिलाने जा रहे हैं। हमारी लड़ाई अलोकतांत्रिक प्रक्रिया से है। चंदेल ने कहा कि कांग्रेस सत्ता के मद में चूर होकर चुनाव को प्रभावित करना चाहती है। प्रदेश की असफल सरकार को मरवाही की जनता ,जवाब देने का मन बना ली है। हम मरवाही विजय हासिल कर इतिहास रचने जा रहे हैं।  मरवाही के परिणाम को लेकर कांग्रेस परेशान है। मरवाही चुनाव, प्रदेश की सियासी फिजा को बदलने वाला होगा। छत्तीसगढ़ की अंहकारी सरकार को तीन नवम्बर के बाद करारा जवाब मिल जायेगा।
close