धोनी के अनोखे ऑटोग्राफ देने के इस अंदाज़ ने फैंस का जीता दिल, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल

Shri Mi
2 Min Read

MS Dhoni’s Unique Autograph: दिल्ली : सोशल मीडिया से भले ही महेंद्र सिंह धोनी दूर रहते है लेकिन वो अक्सर अपने अनोखे अंदाज़ की वजह से चर्चा में बने रहते है। हाल ही में सोशल मीडिया में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे धोनी अपने फैन को किसी कागज़, बैट या बॉल पर नहीं बल्कि टी शर्ट पर आटोग्राफ देते नजर आ रहे है। बता दें कि धोनी जितने बड़े सेलेब्रटी है उतना ही सरल उनका नेचर है। साथ ही आपको यह भी बता दें कि धोनी कभी भी अपने फैंस को निराश नहीं करते है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

MS Dhoni’s Unique Autograph; धोनी के इस अनोखा अंदाज़ ने फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया में वायरल हो रही इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी अपने एक फैन को अनोखे अंदाज़ में ऑटोग्राफ देते हुए दिखाई दे रहे हैं. धोनी अपने इस फैन को किसी कागज़, बैट या बॉल पर नहीं बल्कि उसकी टी-शर्ट पर आटोग्राफ दे रहे हैं, जो उसने पहनी हुई है. धोनी उसकी पीठ पर ऑटोग्राफ देते हुए दिखाई दे रहे है। ऑटोग्राफ लेने वाला शख्स धोनी के आगे झुका खड़ा हुआ है. शायद ही आपने इससे पहले किसी को इस तरीके से ऑटोग्राफ देते हुए देखा होगा।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों आईपीएल के अगले सीजन की तैयारियों में लगे हुए हैं। उन्हें मैदान पर प्रैक्टिस करते हुए भी देखा गया है। 15 साल तक चले अंतरराष्ट्रीय करियर के बाद धोनी ने 2019 में संन्यास की घोषणा कर दी थी और तब से वो बस आईपीएल खेल रहे हैं। आईपीएल के अलावा धोनी के समय-समय पर ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आते रहते हैं। हाल ही में वो हार्दिक पांड्या और अन्य खिलाड़ियों के साथ डांस करते हुए भी दिखे थे। वो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close