टीका नहीं लगाया..तो नहीं मिलेगा वेतन..जिला प्रशासन का फरमान..पेश करना होगा प्रमाण पत्र

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर….बलौदा बाजार- भाटापारा जिला प्रशासन की एक फरमान से अधिकारियों और कर्मचारियों के सामने करो मरो की स्थिति पैदा हो गयी है। यदि कर्मचारी और अधिकारियों ने टीका लगवाने का प्रमाण पत्र पेश नहीं किया तो जिला प्रशासन वेतन रोक देगा।बलौदा बाजार जिला प्रशासन ने टीका नहीं लगवाने वाले कर्मचारियों का वेतन रोकने का फरमान जारी किया है। फरमान के बाद विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल मच गयी है। जानकारी के अनुसार एक पत्र जारी कर जिला प्रशासन ने कमोबेश जिले के सभी विभागों के 45 और इससे  अधिक उम्र वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को टीका लगाने का फरमान जारी किया है।Follow this link to join our WhatsApp News Group

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   पत्र में जिला प्रशासन ने बताया कि कोविड -19 से बचाव के लिए 45 या इससे अधिक उम्र के व्यक्तियों को वैक्सीनेशन किया जाना है। ऐसे सभी कर्मचारी जिनकी उम्र शासन ने निर्धारित किया है उन्हें वैक्सीनेशन सेन्टर पहुंचकर टीका लगवाना होगा। इसके बाद कर्मचारी और अधिकारी को जिला प्रशासन के सामने प्रमाण पत्र भी पेश करना होगा। यदि आदेश का उल्लंघन किया जाता है या फिर कर्मचारी और अधिकारी प्रमाण पत्र पेश नहीं करता है तो उसका आगामी माह का वेतन रोक दिया जाएगा।

close