नहीं चली होशियारी..घेराबन्दी के बाद पकड़ाया आरोपी..6 साल किया रेप..पहुंच गया अब जेल

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—- कोनी पुलिस ने शिकाय के चन्द घंटों के अन्दर बलात्कार के आरोपी को पकड़ा है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार आरोपी गजेन्द्र गेंदले शादी का झांसा देकर पिछले 6 साल से बलात्कार को अंजाम दिया। आरोपी छोटी कोनी का रहने  वाला है। 
         पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 25 जून को रिपोर्ट दर्ज कराया कि छोटी कोनी निवासी गजेन्द्र गेन्दले पिछले 6 साल से लगातार दुष्कर्म कर रहा है। संबन्ध बनाने से पहले आरोपी ने शादी का झांसा दिया। शादी की बात को जब तब टालता रहा। रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद मामले को आलाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। 
              कोनी थानेदार ने बताया कि एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप और सीएसपी स्नेहील साहू के मार्गदर्शन में आरोपी के सम्भावित ठिकानों पर धावा बोला गया। मुखबीर की सूचना पर आरोपी को विलासा ताल के आस पास घेराबन्दी कर पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने दुष्कर्म का जुर्म कबूल किया। मेडिकल मुलाहिजा के बाद आरोपी को न्यायाल के सामने पेश कर रिमाण्ड में लिया गया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close