दिलीप कुमार दिया जाए भारत रत्न..जनता कांग्रेस मांग..रिजवी ने बताया..अभी भी नहीं हुई देरी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

रायपुर—जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मीडिया प्रमुख इकबाल अहमद रिजवी ने भारतीय हिन्दी सिनेमा जगत की पहचान ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार के निधन पर दुख जाहिर किया है। रिजवी ने दिलीप कुमार के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           रिजवी ने कहा कि दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि दिलीप साहब जैसे महान कलाकार सदियों में जन्म लेते है। देश में सर्वाधिक लोकप्रिय रहे दिलीप कुमार अपने करोड़ो चाहने वालों को अलविदा कह गए। जकांछ ने अपना आखरी सलाम उन्हें भेजा है।

                                            दिलीप कुमार महान शख्सियत और अकल्पनीय कला के माहिर कलाकार थे। उन्हें जीवन में ही भारत रत्न मिल जाना चाहिए था। लेकिन चूक हो गयी है। अब तो दिलीप कुमार को मरणोपरान्त भारत रत्न अलंकरण से नवाजा जाना चाहिए। जिसके वह प्रबल हकदार रहे हैं।

TAGGED:
close