अनुशासन ही पुलिस की पहचान..नव नियुक्त आरक्षकों को पुलिस कप्तान ने किया रिचार्ज..कहा ..समाज में अमन चैन रखना पुलिस की जिम्मेदारी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— परिवर्तनशील समाज में पुलिस की भूमिका बहुत ही अहम् हो गयी है। पुलिस का मुख्य काम अमन चैन की भूमिका में सक्रिय रहने के साथ ही आदर्श आचरण की महति जरूरत है। सामान्य दिनचर्या में जनसमाज के बीच पुलिस की उपस्थिति का अहसास होना चाहिए। यह बातें पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने नव नियुक्त आरक्षकों को अपने पहले संबोधन में कहा। 

.

                  नव नियुक्त आरक्षकों को अपने पहले संबोधन में प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि पूर्ण विभाग में पूर्ण व्यवसायिक दक्षता, अच्छी शारीरिक क्षमता और तत्तपरता के साथ लगन से जनसेवा की जरूरत होती है। जल्द ही आने वाले दिनों आप सबको व्यवसायिक परिपक्वता का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जहां सभी को अनुशासन के साथ कुशल और निष्ठावन रहने का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। प्रशांत अग्रवाल ने कहा पुलिस का दूसरा पहलु अनुशासन है। और पुलिस का मुख्य उद्देओश्य समाज और देश में शांति व्यवस्था के साथ ही अमन चैन को बनाकर रखना है।

                   पुलिस कप्तान ने नव नियुक्त आरक्षकों को उत्साहित करते हुए कहा कि सभी लोगों को कर्तव्य निर्वहन के साथ ही सेहत का भी ध्यान रखना है। आदर्श आचरण पेश करना होगा। समाज में पुलिस की भूमिका को सकारात्मक रूप से रखना होगा।

           प्रशांत अग्रवाल ने कहा नैशनल खिलाड़ियों को हमेशा अभ्यास करना है। ताकि अपनी प्रतिभाओं को प्रस्तुत करने का अवसर मिलता रहे। इस दौरान पुलिस कप्तान ने सभी नव नियुक्त आरक्षकों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं। उन्होने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि सभी लोग पुलिस विभाग का मान सम्मान बढ़ाएंगे। पुलिस विभाग का नाम देश समाज प्रदेश और जिले में रोशन करेंगे।

                            इस दौरन अतिरिक्त पुलिस कप्तान रोहित झा, ने बिलासपुर में कुल 78 नव आरक्षकों समेत 12 आरक्षक चालकों का चयन हुआ है। इसमें पुरूष आरक्षकों की संख्या 48 और महिला आरक्षकों की संख्या 20 है।

            अतिरिक्त पुलिस कप्तान शहर उमेश कश्यप ने बताया कि हमेशा अपने मन मस्तिष्क में जनसेवा मंत्र को रखना होगा। परिस्थियां कैसी भी हो हमेशा सेवा के लिए हमें तत्पर रहना है। सभी आरक्षकों को प्रशिक्षण अवधि को गंभीरता के साथ लेना है। ईमानदारी और निष्ठा के साथ दिए गए काम को अंजाम देना है।

TAGGED: , , ,
close