CG NEWS : युवा और लोकतंत्र विषय पर परिचर्चा शनिवार को , अशोक कुमार पाण्डेय होंगे मुख्य वक्ता

CG NEWS :बिलासपुर। ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस, राजीव गांधी युवा मितान क्लब, युवा कांग्रेस और युवा जन चर्चा समूह की ओर से 7 जनवरी शनिवार को शाम 6 बजे लखीराम ऑडिटोरियम में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया है। चर्चा का विषय है युवा और लोकतंत्र…। जिसमें जाने-माने इतिहास विशेषज्ञ अशोक कुमार पांडे मुख्य वक्ता होंगे। परिचर्चा के मुख्य अतिथि संभागीय कमिश्नर डॉ संजय अलग होंगे और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव अध्यक्षता करेंगे।
परिचर्चा के मुख़्य वक़्ता अशोक कुमार पांडे कश्मीर के इतिहास विशेषज्ञ के रूप में अपनी अलग पहचान रखते हैं। वे कश्मीर नामा, कश्मीर और कश्मीरी पंडित, उसने गांधी को क्यों मारा और सावरकर काला पानी और उसके बाद जैसे किताबों के लेखक हैं। अशोक कुमार पांडे लगातार इतिहास और समकालीन राजनीति पर अपनी निष्पक्ष, तथ्यात्मक और बेबाक राय देते रहे हैं। यूट्यूब पर CREDIBLE HISTORY नामक चैनल के जरिए वह इतिहास पर तथ्यों से भरपूर जानकारियां उपलब्ध कराते हैं। उनके लेख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के समाचार पत्रों और मीडिया चैनल पर आते रहते हैं । उसने गांधी को क्यों मारा तथा सावरकरः काला पानी और उसके बाद जैसी पुस्तकों में अशोक कुमार पांडे के गहन शोध से इतिहास के तथ्यपरक मूल्यांकन का एक आयाम खुलता है।।