200 रूपयों का विवाद..युवक को दो आरोपियो ने चाकू मारकर उतारा मौत के घाट..न्यायालय में पेश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- सिविल लाइन पुलिस ने फरार होने से पहले ही हत्या के आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने मात्र 200 रूपयों के लेनदेन को लेकर वाद विवाद के दौरान चाकू से हमला किया। जिससे पीड़ित की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। हत्या के आरोपी को आईपीसी की धारा 302,34 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया। आरोपियों  का नाम  अजय जांगडे  और नरेन्द्र जांगडे है। 
 
               सिविल लाइन पुलिस के अनुसार मिनी बस्ती जरहाभाठा निवासी अवध राम बंजारे ने थाना पहुंचकर हत्या का रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि बडी बहु धर्मेमीन बंजारे ने फोन पर बताया कि धरमु पर अजय जांगडे और नरेन्द्र जांगडे ने चाकू से हमला कर दिया है। धरमु को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गये।  डाक्टर ने धरमु बंजारे को मृत घोषित कर दिया है।
 
                   पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रिपोर्ट दर्ज किया। थाना प्रभारी कलीम खान की अगुवाई में टीम ने पतासाजी अभियान चलाया। मुखबीर की सूचना पर मिनीबस्ती निवासी आरोपी नरेन्द्र जांगडे को घेराबंदी कर पकडा गया। कलीम खान ने बताया कि दूसरे आरोपी अजय जांगड़े पुलिस से बचने मंगला ठेठा डबरी के आगे रेलवे ट्रेक के किनारे किनारे भाग रहा था। लेकिन टीम ने आरोपी को दौड़ाकर धर दबोचा।
    
          पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि विवाद दो सौ रूपयों को लेकर था। इसी दौरान चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने दोनो आरोपियों के पास से हथियार को बरामद करने के बाद गिरफ्तार कर न्यायलय के सामने पेश किया है।
 
     दोनो आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी कलीम खान, संजय बरेठ, धर्मेन्द्र वैष्णव, देवेन्द्र दुबे, राजेश नारंग, सरफराज खान, विकास यादव, धीरेन्द्र तोमर, राजेश सूर्यवंशी, लवकेश पैकरा का विशेष सहयोग रहा।
close