जिला शहर अध्यक्ष विजय की 42 सदस्यीय टीम तैयार.9 उपाध्यक्ष इतने महामंत्रियों को मिली जगह .. एक दर्जन संयुक्त सचिवों को दिया गया स्थान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- जिला शहर कांग्रेस की जिम्मेदारी पाने के महीनों बाद विजय पाण्डेय ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। टीम में युवा और अनुभवी चेहरों को तरजीह दिया है। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को भी टीम बनाते समय ध्यान रखा गया है। मामले में विजय पाण्डेय ने कहा कि टीम एक औपचारिकता है। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता सब कुछ हैं। उन्हें अपनी जिम्मेदारियों काका भली भांति अनुभव है।
 
             शहर  ज़िला कांग्रेस कमेटी ध्यक्ष विजय पांडेय ने बुधवार को अपनी टीम का एलान कर दिया है। पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी से सूची अनुमोदित और प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री संगठन चन्द्रशेखर शुक्ला के मार्गदर्शन के बाद ही सूची को जारी किया गया है।
 
             जिला शहर संगठन में 9 उपाध्यक्ष, इतने ही महामंत्री, 6 संयुक्त महामंत्री,12 संयुक्त सचिव ,3 कार्यकारिणी और 3 स्थायी आमन्त्रित सदस्यों को सूची में स्थान दिया गया है। 
 
             शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने समय समय पर दिए गए निर्देश और जारी कार्यक्रमो को सफल बनाने के लिए ऊर्जावान चेहरों को ही जिम्मेदारी दी गयी है।
 
1) विशेष आमन्त्रित सदस्य –प्रमोद नायक,बसन्त पहारे, राजेश जायसवाल,
2) उपाध्यक्ष–राकेश शर्मा,शिवा मुदलियार,शांति उपाध्याय, पिंकी निर्मल बत्रा, गणेश रजक,रामदुलारे रजक,ब्रजेश साहू,शमशेर खान ,शाज़ी मैथ्यू को बनाया गया है।
3) महामंत्री– सुनील सिंह, देवेंद्र मिश्रा,फ़िरोज़ खान,दिनेश सीरिया,समीर अहमद आदेश पांडेय, स्वर्णा शुक्ला,अनिल शुक्ला,दीपांशु श्रीवास्तव को स्थान दिया गया है।
4)  संयुक्त महामंत्री– शेख असलम,अशोक बजाज,उत्तम चटर्जी,ईश्वर राव,तमधू,शत्रुघ्न वाधवानी,बंटी खान को संयुक्त महामंत्री की भूमिका रहेंगे।
5 ) संयुक्त सचिव — कृपाल सिंह भोगल,लल्लू कश्यप, रतन कश्यप, कासिम खान,श्रीमती अनुराधा राव,राजीव गुप्ता,संजय यादव,जितेंद्र खटीक,देवतोष दत्त,राजीव सिंह ( रिक्की ) ,शेख वजीर,सुश्री किरण कश्यप होंगे।
6)  कार्यकारिणी सदस्य– पवन सोनी,संजय बलेचा, बबलू मगर को शामिल किया गया है ।

Join Our WhatsApp Group Join Now
Share This Article
close