धान खरीदी के संबंध में जिला स्तरीय बैठक संपन्न खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए सुविधायें उपलब्ध कराने के निर्देश

Shri Mi
2 Min Read

नारायणपुर – कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवेश कुमार ध्रुव ने धान खरीदी से संबंधित अधिकारियों और नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले में धान की कटाई प्रारंभ हो चुकी है और मिंजाई पश्चात किसान धान विक्रय के लिए धान उपार्जन केन्द्रों तक आ रहे है। उन्होेने सभी धान खरीदी केन्द्रों में की गयी व्यवस्थाओं की बारी-बारी से जानकारी ली और व्यवस्थाओं को बेहतर करने जरूरी निर्देश अधिकारियों को दिये। श्री ध्रुव ने सभी धान उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाने, पेयजल, कम्प्यूटर, चबूतरे मास्चर मशीन, तराजू, बाट और किसानों के बैठने के लिए छाया आदि की पर्याप्त व्यवस्था करने कहा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इस बात का विशेश ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक में खाद्य अधिकारी श्री हुलेश डडसेना, नोडल अधिकारी श्री प्रतीक अवस्थी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर श्री घनश्याम जांगड़े, प्रभारी जिला विपणन अधिकारी श्री अक्षय कुमार के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में जिला विपणन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि धान खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाने, पेयजल, कम्प्यूटर, चबूतरे मास्चर मशीन, तराजू, बाट और किसानों के बैठने के लिए छाया आदि की व्यवस्था कर ली गयी है। जिले के धान खरीदी केन्द्रों में अब तक 3 हजार 798 क्विंटल धान की खरीदी की गयी है, जिसमें धान खरीदी केन्द्र एड़का में 278 क्विंटल, गढ़बेंगाल में 96 क्विंटल, झारा में 172 क्विंटल, नारायणपुर में 1432 क्विंटल धौड़ाई में 20 क्विंटल, बेनूर में 476 क्विंटल, कुकड़ाझोर में 280 क्विंटल और बाकुलवाही में 430 क्विंटल और बिंजली में 612 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। इसके एवज में किसानों को 78 लाख 12 हजार 400 रूपये की राशि उनके खाते में अंतरित कर दी गयी है। इसके साथ ही इन धान खरीदी केन्द्रों में बारदानों की पर्याप्त मात्रा पहुंचा दी गयी हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close