जिला पंचायत सदस्य ने किया भूमिपूजन..बताया.. 603 लाख की लगात बनेगी नाली..मनरेगा से बदल रही गांव की तस्वीर..सबको मिल रहा रोजगार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर–(रियाज अशरफी)- जिला पंचायत सदस्य चांदनी भारद्वाज ने ग्राम पंचायत कोनी में नाली निर्माण का भूमि पूजन किया। चांदनी भारद्वाज ने बताया कि मनरेगा योजना के तहत मस्तराम विश्वकर्मा के घर से मेन रोड तक 3,91 लाख और योगेश शुक्ला के घर से लालजी केंवट के घर तक 2,61 लाख की लागत से नाली बनाया जाएगा।निर्माण में कुल  बनने वाली नाली कुल 6 लाख 3 हजार रूपए खर्च होंगे। 
 
       कोनी में जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेत्री चांदलनी भारद्वाज ने नाली निर्माण का भूमिपूजन किया। 0विधिवत पूजा अर्चना के साथ भूमिपूजन कर चांदनी भारद्वाज ने बताया कि गावों की तस्वीर मनरेगा योजना के माध्यम से बदल रही है। कोरोना काल के दौरान भी मनरेगा से ना केवल रोजगार उपलब्ध हो रहा है। बल्कि गांवों की तकदीर भी बदल रही है। क्षेत्र में करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए है।
 
                 चांदनी भारद्वाज ने बताया कि क्षेत्र में मनरेगा के तहत मस्तूरी विकासखंड के 131 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कोई न कोई कार्य कोरोना काल में चलता रहा है। इससे ग्रामीणों को उनके गांव घर में ही रोजगार का साधन उपलब्ध हो रहा है। कई ग्रामीणों ने अपनी ही जमीन पर भूमि सुधार,कुआं खुदाई और पौधारोपण करवाया और खुद मजूदरी की। जिससे उनकी आर्थिक दशा में सुधार तो हुआ ही है । साथ ही बंजर जमीन की दशा भी सुधर गई। 
       
               इस अवसर पर सरपंच धनबाई कैवर्त,पंच जयकुमार मनहर,उषा बाई कैवर्त,कारी बाई,सत्येंद्र मिश्रा,टूकेश मनहर,संतोष कैवर्त,देवप्रसाद साहू,दिलहरण विश्वकर्मा,रेवती बाई कैवर्त,घसनीन बाई पटेल,सहोदरा बाई,कांति बाई जायसवाल सहित महिला स्व सहायता समूह के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
TAGGED: , ,
close