BJP व्यापार प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी ने किया तिरंगा झंडे का वितरण

Shri Mi
1 Min Read

रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी)आजादी के 75 में वर्षगांठ के अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत तिरंगा झंडा का वितरण भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी शह भाजपा पोषण अभियान समिति के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमन अग्रवाल की अगुवाई में किया गया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रमन अग्रवाल ने कहां की नगर के सम्मानित पार्षदों के साथ साथ निर्वाचित एवं मनोनीत जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नागरिकों को तिरंगा ध्वज वितरण करते हुए उन्हें लगाए जाने का अनुरोध करते हुए राष्ट्रीय ध्वज का बनाए गए नियमों का पालन करने हेतु अनुरोध किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष केसरी भाजपा मंडल के पूर्व पदाधिकारी रामेश्वर गुप्ता,अशोक केसरी, पार्षदो में राजेश सोनी,मुकेश जयसवाल,विजय रावत,पूर्व पार्षद मुन्ना नागवंशी एवं वालकेश्वर प्रजापति प्रमोद कश्यप अनूप कश्यप द्वारिका पुरी पवन गुप्ता अंकित गुप्ता राजेश्वर गुप्ता ललन पासवान राजेंद्र रवि राम ध्यान गुप्ता बहादुर सिंह राजकिशोर पाल जयप्रकाश केसरी अर्जुन दास राकेश कश्यप उमेश पुरी मोहन ठाकुर विपुल सिंह बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close