दिव्यांग महिला की शादी शुदा जिन्दगी को बनाया नरक ..भेजा अश्लील मैसेज,गंदी तस्वीर..लखनऊ से लौटते ही आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— पुलिस ने दिव्यांग महिला को अश्लील मैसेज भेजने और प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी गिरफ्तारी से बचने लखनऊ भाग गया था। मामला शांत होने के बाद अपने गांव अमलीडीहा स्थित झगरहट्टा लौटा। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। 
 
                            सरकंडा पुलिस के अनुसार पीड़िता ने थाना पहुंचकर लिखित में बताया कि  उसकी शादी के करीब एक सप्ताह बाद 11 मई 2022 से तारीख 20 जून 2022 तक पति की  मोबाईल में उसकी बहन के मामा ससुर बेटा राम साहू ने   9294745573 से उसे अश्लील मैसेज आया। राम साहू ने फोटो भी भेजा। बदनाम करने की नियत से फेसबुक इंस्टाग्राम व्हाटसप में फोटो एडिट कर वायरल भी कर रहा है। 
 
                    पीड़िता ने बताया कि जब ऐसा करने से मना किया तो राम साहू ने जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिसके चलते वह और पति मानसिक रूप से बहुत परेशान है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी रामजी साहू की पतासाजी की गयी. इसी दौरान जानकारी मिली कि पुलिस से बचने आरोपी लखनऊ में छिपा है।
 
                  16 नवम्बर को थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू को जानकारी मिली कि आरोपी रामजी साहू अपने गांव ग्राम अमलीडीह झगरहट्टा मुंगेली आया है। सूचना के बाद तत्काल धावा बोलकर आरोपी रामजी साहू धर दबोचा गया। पूछताछ के दौारन आरोपी ने जर्म कबूल किया। कब्जे से मोबाईल और सिम बरामद किया गया।
 
              पूछताछ के दौराना आरोपी ने बताया कि घटना के समय उपयोग में किए गए मोबाइल को सिम को तोडकर नदी में फैंक दिया है। उत्तम साहू ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 201 का अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के सामने पेश कर जेल दाखिल कराया गया है। 
close