Diwali 2020: जानें,क्यों Diwali पर बनाई जाती है रंगोली? क्या है महत्व ?

Chief Editor
3 Min Read

बिलासपुर। Diwali 2020: दिवाली प्रकाश का त्योहार है और इसे भारत में सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक माना जाता है. हर साल कार्तिक माह में अमावस्या तिथि पर त्योहार मनाया जाता है. इस साल ये त्योहार 14 नवंबर 2020 को मनाया जाएगा. लोग अपने घरों की सफाई और सजावट करेंगे. इस दिन लोग अनुष्ठान के अनुसार देवी लक्ष्मी, भगवान गणेश और भगवान कुबेर की पूजा करते हैं. दीवाली पर रात में पूजा की जाती है. दिवाली की सभी रस्मों में रंगोली बनाना सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि हम दिवाली के दौरान रंगोली क्यों बनाते हैं. लोगों को लगता है कि हम दीवाली पर अपना घर सजाने के लिए रंगोली बनाते हैं, लेकिन इसके पीछे का महत्वपूर्ण कारण कम ही लोग जानते हैं. दिवाली पर रंगोली बनाना शुभ कार्यों में से एक माना जाता है. आइए आपको बताते हैं कि हम दीवाली पर क्यों बनाते हैं रंगोली और क्या है इसका महत्व…CGWALL WHATSAPP NEWS GROUP से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

1. रंगोली को अल्पना, कोलम या अरिपोमा के नाम से भी जाना जाता है. कहा जाता है कि रंगोली का बड़ा आध्यात्मिक मूल्य है.

2. ‘रंगोली’ शब्द दो शब्दों ‘रंग’ और ‘अवल्ली’  से लिया गया है जिसका अर्थ है रंगों की एक पंक्ति. रंगोली विभिन्न डिजाइनों और रंगों से बनती है.

3. यह एक प्राचीन कला है जो पूरे भारत में लगभग सभी घरों में प्रचलित है.

4. हिंदू विभिन्न त्योहारों पर अपने घरों के अंदर और बाहर रंगोली बनाना काफी शुभ मानते हैं.

5. यह उत्सव, आध्यात्मिक ऊर्जा, खुशी और उत्साह का प्रतिनिधित्व करने के लिए माना जाता है.

6. रंगोली बनाते समय विशेष भजन और लोक गीत गाए जाते हैं, क्योंकि यह काफी शुभ माना जाता है.

7. हालांकि विभिन्न राज्यों में रंगोली बनाने के अलग-अलग तरीके हैं, लेकिन इसके कुछ समान पैटर्न और डिज़ाइन हैं. इन्हें विभिन्न तरीकों से बनाया जा सकता है.

8. धार्मिक ग्रंथों में दिवाली के दौरान रंगोली बनाने को चमकदार और विभिन्न रंगों से भरी कुछ आकृतियों के माध्यम से दिव्य ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करने की एक कला माना जाता है.

9. दिवाली के दौरान लोग न केवल अपने घरों को सजाने के लिए, बल्कि सकारात्मकता, समृद्धि और खुशी का स्वागत करने के लिए भी रंगोली बनाते हैं.

10. ऐसा कहा जाता है कि दिवाली के दौरान बनाई गई रंगोली के विभिन्न आकार, रंग और थीम किसी के विचारों, कल्पना और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं जो बहुत हद तक सच है.

close