दिवाली पर राशि के अनुसार ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, हो सकती है आर्थिक बढ़ोतरी

Shri Mi
2 Min Read

दीपोत्सव का त्योहार दिवाली इस बार 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस बार दिवाली पर कई शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष के अनुसार दिवाली पर राशि के अनुसार मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने से आर्थिक बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही और भी कई लाभ होने की मान्यता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

ज्योतिष के अनुसार अमावस्या की रात को सूर्यास्त से पहले दिवाली पर धन की देवी मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं राशि के अनुसार दिवाली पर पूजा करने से क्या-क्या लाभ हो सकता है और क्या मान्यता है।

मेष राशि
इस राशि के जातकों के स्वामी मंगल देव होते हैं। इस राशि के जातक Diwali पर मां लक्ष्मी की पूजा में लाल फूल का प्रयोग करें। साथ ही लक्ष्मी पाठ और हनुमान जी की भी पूजा करें। ऐसे करने से आर्थिक बढ़ोतरी हो सकती है।

वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के स्वामी शुक्र देव होते हैं। जातकों को मां लक्ष्मी की विधि- विधान से पूजा करनी चाहिए। साथ ही मां लक्ष्मी के मंत्र का जाप करना चाहिए।

मिथुन
बुध देव इस राशि के जातकों के स्वामी होते हैं। मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा में मोदक चढ़ाना चाहिए। ऐसे करने से आर्थिक परेशानियां दूर होने की मान्यता है।

कर्क राशि
कर्क राशि के लिए चंद्र देव स्वामी होते हैं। इस राशि के जातकों को दिवाली के दिन मां लक्ष्मी पूजा में कमल का फूल चढ़ाना चाहिए। ऐसे करने से घर में सुख-समृद्धि होने की मान्यता है।

सिंह राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य देव स्वामी होते हैं। दिवाली के दिन साफ चौकी पर वेदी बनाकर मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करनी चाहिए।

कन्या राशि
इस राशि के जातक पूजा में खीर का प्रसाद चढ़ाए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही मां लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र देव स्वामी होते हैं। पूजा में लाल रंग के कपड़े और लाल रंग का फूल चढ़ाना चाहिए।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close