डीएमएफ घोटाला,खुलासा हुआ नहीं..कलेक्टर ने दिया नवप्रेरणा का फरमान..जांच पर उठी उंगलिया. .टीम में शामिल अंपायर…खुद को देंगे क्लीन चिट

BHASKAR MISHRA
7 Min Read
बलौदाबाजार..जिले में प्रतिभावानों को कोचिंग देने और अधिकारी बनाने की मुहिम में एक नई योजना शुरू हुई है। कलेक्टर फरमान के बीच लोगों को आज भी याद है कि दो साल पहले नई दिशाएं अभियान चलाया गया था। अभियान में डीएमएफ फण्ड से लाखों रूपये खर्च हुए। लेकिन कलेक्टर बदलते ही अभियान दिशाहीनता का शिकार हो गया। एक बार फिर कलेक्टर ने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता जाहिर करते हुए  पुरानी योजना की तर्ज पर नव प्रेरणा कोचिंग अभियान का एलान किया है। फरमान के साथ ही प्रशासन में कानाफूसी का दौर शुरू हो गया है। अब देखते है कि नव प्रेरणा अभियान से किसकी तकदीर बदलती है। और पुरानी योजना में खर्च डीएमएफ फण्ड घोटाला की जांच कर रही टीम अपने आप को कैसे क्लीन चिट देती है।

नई दिशाएं के बाद नव प्रेरणा

                    बलौदाबाजार कलेक्टर डोमन सिंह ने फरमान जारी कर बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता जाहिर किया है। इसके साथ ही नई योजना नव प्रेरणा का एलान भी किया है। अभियान में बच्चों को नई दिशाएं योजना की ही तरह प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा। योजना का संचालन सप्ताह में 4 दिन जिला और विकासखंड स्तर पर सुबह 6 से 9 बजे के बीच होगा। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां कराई जांएगी। जिला कलेक्टर और जिला पंचायत सभा भवन में 60- 60 और जनपद मुख्यालय में 30-30 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। कोचिंग का संचालन आईएएस प्रतिष्ठा मामगोई के मार्गदर्शन में किया जाएगा।

अधिकारियों की बदल गयी तकदीर

                   जानकारी देते चलें कि चार साल पहले जिले में नव प्रेरणा अभियान से मिलती जुलती नई दिशाएं अभियान को धूम धाम से लांच किया गया। योजना पर डीएमएफ फण्ड से लाखों करोड़ों ख़र्च किया गया। बच्चे अफसर तो नहीं बन सके..लेकिन अफसर मालामाल जरूर हो गए।  कलेक्टर बदलने क साथ ही योजना ठंडे बस्ते में चली गयी।
डीएमएफ फण्ड से लाखों करोड़ों खर्च
            बताते चलें कि तत्कालीन पूर्व कलेक्टर राजेश सिंह राणा ने मेधावी बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक अधिकारी तैयार करने नई दिशाएं कोचिंग क्लासेस चलाया। योजना के तहत प्रत्येक विकासखंड में नई दिशाएं के नाम से कोचिंग संस्थाएं खोली गयी। सस्थाओं पर डीएमएफ फंड से लाखों करोड़ो रुपए खर्च किया गया। प्रत्येक ब्लॉक में शासकीय भवनों में आवासीय कोचिंग सुविधा और निशुल्क लाइब्रेरी सुविधा की व्यवस्था की गयी। देखरेख की कमी और प्रशासनिक नजरअंदाजी के चलते कुछ महीनों के बाद ही कार्यक्रम जिला स्तर पर सीमित हो कर रह गया था।
 बच्चों के भविष्य पर लटका ताला
        ब्लॉक स्तर पर खोली गई कोचिंग संस्थाओं में कलेक्टर बदलने के साथ ही संस्थाओं पर ताला लटक गया। कुछ दिनों बाद जिले के छह ब्लाक में  लाखों करोड़ रुपयों की अध्ययन सामग्री फर्नीचर, फ्रीज, टीवी, कूलर पंखे, दर्जनों कंप्यूटर , लाइब्रेरी  में हजारों की संख्या में खरीदी की बहुमूल्य किताबें और हॉस्टलर्स को मिलने वाली अन्य सुविधाएं प्रशासनिक व्यवस्था की भेंट चढ़ गयी।
 अफसर बनना दूर बच्चे बाबू भी नहीं बन पाए
             समय के साथ कुछ ही महीनों में अफसर बनाने वाली नई दिशाएं योजना अफसरों की भेंट चढ़ गयी। करोड़ों रूपयों का सामान अफसरों के घर पहुंच गया। नतीजन योजना से  अफसर बनना तो दूर, बच्चे बाबू बनने के काबिल नहीं रह गए।
कामचलाऊ ब्रिगेड को आईएएस बनाने की जिम्मेदारी
        नई दिशएं योजना संचालन की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी और एसडीएम के साथ विकास खंड शिक्षा अधिकारियों को दिया गया था। स्कूल शिक्षा विभाग की कामचलाऊ ब्रिगेड.. जो किसी तरह बच्चों को ऐन केन प्रकारेण 12वीं पास करा पाती है। उन्हें  केंद्र और राज्य में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग की जिम्मेदारी दी गयी। योजना का वही हाल हुआ जो होना था। मतलब सरकारी खर्च पर प्रयोजित सभी कोचिंग  दुकानों में ताला लटक गया।

चार्वाक सिद्धान्त का किया पालन

Join Our WhatsApp Group Join Now
                         और फिर वही हुआ..जो होना था। अधिकारियों ने चार्वाक के सिध्दान्तों पर अमल किया।  लाखों करोड़ों रुपए के साजो सामान और अध्ययन सामग्रियों को गुपचुप तरीके से अपना घोषित कर दिया।

रिपोर्ट का इंतजार..कलेक्टर

          मामले में जिला कलेक्टर डोमन सिंह ने बताया कि मामले में गायब सामानों को लेकर हमने जांच कमेटी का गठन किया है। रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद उचित कार्रवाई होगी। 

जिला को संचालन की जिम्मेदारी..राजेश राणा

           पूर्व तात्कालीन कलेक्टर और एससीईआरटी डायरेक्टर राजेश सिंह राणा ने बताया कि युवाओ की भलाई के लिए सुविधाएं दी गई थी। खर्च भी काफी किया गया था। अधिकारियों की जिम्मेदारी थी कि योजना का सफल संचालन करें।

जल्द पेश करेंगे रिपोर्ट

         मामले जिला शिक्षा अधिकारी सी एस ध्रुव ने  बताया जिला कलेक्टर के निर्देश पर कमेटी बनाकर जांच की जा रही है जल्द ही रिपोर्ट कलेक्टर के सामने पेश किया जाएगा।

टीम के खिलाड़ी खुद अपनी जांच कर रहे

       चर्चा का विषय है कि नई दिशाएं योजना में भ्रष्टाजार की जांच वही लोग कर रहे हैं। जिनके कंधे पर योजना संचालन की जिम्मेदारी थी। जाहिर सी बात है जांच अपने आप में बहुत ही अनूठा है। जांच करने वाली एजेंसी खुद अपनी जांच कर रही है। मतलब खिलाड़ी ही अंपायर बन गया है।

पारदर्शी रिपोर्ट की संभवना नहीं 

           बलौदाबाजार जिला शिक्षा विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि बेहतर होता कि कलेक्टर नया आदेश जारी कर किसी  प्रशासकीय टीम का गठन करें। जिस एजेंसी ने नई दिशाएं योजना का संचालन किया। और उसके ही नाक के नीच से लाखों करोड़ों का सामान पार हो गया। उससे पारदर्शी रिपोर्ट की संभावना नही के बराबर है। यदि प्रशासनिक टीम मामले में जांच करेगी तो करोड़ों रुपए की बर्बादी की सच्चाई सामने आएगी। योजना में डीएमफ़ राशि का जमकर दूरूपयोग हुआ है। करोड़ों रूपयों की बंदरबांट करने वालो को  सबक सिखाने के लिए कलेक्टर निष्पक्ष जांच टीम का गठन करें।
                                   न्यथा नव प्रेरणा अभियान का भी हश्र नई दिशाएँ कार्यक्रम की तरह हो जाएगा। यदि ऐसा हुआ तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। 

close