डॉक्टर ने दिया बाबू को गाली..audio वायरल ..लिपिक नेता सुनील ने कहा..चिकित्सक तिवारी को मांगना होगा लिखित माफी..अन्यथा प्रदर्शन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—पशु चिकित्सालय बोदरी के डॉ ओ पी तिवारी के खिलाफ लिपिकों ने काउन्टर खोल दिया है। नाराज लिपिक नेता सुनील यादव ने कहा कि अधिकारियों को किसने आदेश दिया है कि लिपिकों के साथ गाली गलौच करे। यदि डॉ. ओपी तिवारी ने लिखित में माफी नहीं मांगा तो पशु विभाग समेत अन्य कार्यालयों के लिपिक पशु चिकित्सा विभाग संचालक कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे। इसके अलावा शासन से डॉक्टर को निलंबित की मांग भी करेंगे। लिपिक संगठन के प्रदेश महामंत्री सुनील यादव ने बताया कि पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ, बोदरी डॉ. ओपी तिवारी ने कोशलयीन लिपिक के खिलाफ गाली गलौच कर सिविल सेवा आचरण का उल्लंघन किया है। मामले में पशु चिकित्सालय विभाग के लिपिकों ने अधिकारी को लिखित शिकायत भी किया। बावजूद इसके अभी तक डॉक्टर तिवारी के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है। इस बात को लेकर लिपिकों में डॉक्टर तिवारी समेत संयुक्त संचालक के खिलाफ भयंकर आक्रोश है।CG NEWS अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े,क्लिक् करे यहाँ
 
                सुनील यादव के अनुसार डॉक्टर ओपी तिवारी ने कोशलयीन लिपिक के खिलाफ गाली गलौच किया है। यदि डॉक्टर तिवारी लिखित में माफी मागना होगा। अन्यथा  विभाग के सामने लिपिक संगठन प्रदर्शन के लिए मजबूर होगा। यादव ने कहा कि डॉक्टर तिवारी का गाली गलौच वाला आडियो और वीडियो वायरल भी हो रहा है। 
                 
            दुख की बात है कि शिकायत के बाद भी उच्च अधिकारियों ने अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई को अंजाम नहीं दिया है। जिसके चलते डॉ. तिवारी का हौसला बुलन्द है। और देख लेने की धमकी दे रहे हैं।
TAGGED:
close