कुत्तों को लगाया जाएगा टीका..नगर विधायक ने किया शुभारम्भ..बताया..5 हजार से अधिक कुत्तों का होगा टीकाकरण..दो चरणों में चलेगा अभियान

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों में चरणबद्ध पांच हजार से अधिक लोगों को रेबीज टीका लगाया जाएगा। इसके लिए चिन्हित स्थानों पर शिविर लगाया जाएगा।  शैलेष पाण्डेय ने यह बात पशुधन विकास विभाग के तरफ से आयोजित जिला पशु चिकित्सालय में आयोजित एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान के दौरान कही। इसके साथ ही विधायक ने अभियान का शुभारंभ किया। 
 
       कार्यक्रम में नगर विधायक ने कहा कि पशुओं से मनुष्यों में और मनुष्यों से पशुओं में जो बीमारी होती है उसे जूनोसीस बीमारी कहते हैं। जूनोसिस बीमारियां में मुख्यतः रेबीज होता है। रेबीज मुख्य रूप से कुत्तों के काटने से होता है। समय पर और त्वरित उपचार नही मिलने से मनुष्य की मृत्यु हो जाती है।
 
                पशुधन विभाग के अधिकारी ने बताया कि आवारा कुत्तों के कारण शहरवासी परेशान हैं। कुत्तों के झुंड राह चलते नागरिकों, वाहन चालकों से लेकर बच्चे-बूढ़े किसी को भी काट लेते हैं। इनकी संख्या स्लम बस्तियों और चौक चौराहों में ज्यादा है। कुत्तों की नसबंदी का कार्य ढप हो गया था। इस बात को ध्यान में रखते हुए नगर  विधायक ने अधिकारियों को कुत्तों की नसबंदी के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में रेबीज नियंत्रण अभियान के तहत वार्डो का समूह बनाकर कुत्तों की नसबंदी के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे।  
 
5 हजार कुत्तों को लगेगा रेबीज का टीका
 
            पशु विभाग के तरफ से 6 जुलाई को विश्व जोनोसिस दिवस के अवसर पर बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में रेबीज नियंत्रण अभियान की शुरुआत की गई है।  अभियान के तहत कुत्तों की आबादी को सीमित करने के लिए उनकी रैबीज इंजेक्शन लगाने का बीड़ा उठाया गया है। पशु विभाग के माध्यम से 5 हजार से अधिक कुत्तों इंजेक्शन लगाने का टारगेट रखा  है। शहर के सड़कों पर घूम रहे आवारा कुतों और उनकी बढ़ती जनसंख्या से भविष्य में उत्पन्न होने वाली परेशानियों से मुक्ति दिलाने की योजना बनाई जा रही है। कुतों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीम का गठन किया गया है। 
 
सभी वार्डों में चरणबद्ध लगेंगे शिविर
 
                    पशु विभाग के अधिकारियों ने नगर विधायक को बताया कि बिलासपुर विधानसभा अंतर्गत कुल 38 वार्डों में टीकाकरण दो चरणों में कैंप लगाया जाएगा। पहले चरण में प्रत्येक वार्ड में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। वार्ड के पालतू कुत्तों का टीकाकरण किया जाएगा। दूसरे  चरण में प्रत्येक वार्ड में 2 से 3 दिन का कार्यक्रम का आयोजन होगा। वार्ड के गैर पालतू कुत्ते और  पालतू कुत्ते जिनका पहले चरण में टीकाकरण नहीं हुआ है। ऐसे कुत्तों को टीका लगाया जाएगा।
 
            टीकाकरण 6 जुलाई से 8 जुलाई तक जिला पशु चिकित्सालय में आयोजित किया जाएगा। 10 जुलाई से 11 अक्टूबर तक विधानसभा के विभिन्न वार्डों में कैंप लगाकर टीकाकरण अभियान को पूरा किया जाएगा। जिन कुत्तों का इस दौरान टीकाकरण नहीं किया गया..उन्हें आने वाले समय में आयोजित अभियान के दौरान लगाया जाएगा। 
 
                कार्यक्रम में में संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ रमेश कुमार सोनवानी, डॉक्टर जेड एच शम्स, डॉ अनूप चटर्जी, डॉ आरएन त्रिपाठी, डॉ अजय अग्रवाल डॉक्टर, डॉ राम ओत्तलवार, डॉक्टर हेमलता धूरी, डॉक्टर अमित तिवारी, डॉक्टर रामनाथ बंजारे, डॉक्टर रामनाथ बंजारे, एलके खंडेलवाल, एके राठौर, बीएल बघेल, एसके धुरी, नाजिर खान, अलका सिंह, शब्बीर खान, राजेंद्र सहित पार्षद रामा बघेल, भरत कश्यप, एल्डरमैन शैलेंद्र जयसवाल, अजरा खान अन्य उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close