1 लाख से अधिक युवाओं को दिया गया डबल डोज..16 हजार बुजुर्गों को प्रिकाशन की खुराक

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—जिले में अब तक 15 से 18 आयु वर्ग के एक लाख से अधिक बच्चों का कोविड-19 टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 1 लाख से अधिक लोगों को पहले और दूसरे डोज का टीका लगाया जा चुका है। जबकि 75 हजार दो सौ से अधिक बच्चों को टीके का पहला डोज लगा है।
 
          स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 24 हजार 800 से अधिक लोगों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है।जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 13 लाख 29 हजार 830 लोगों में से 12 लाख 20 हजार से अधिक  टीके का प्रथम डोज दिया गया है। 11 लाख 60 हजार से अधिक लोगों को दूसरे डोज का टीका लगाया जा चुका है।
 
               जानकारी हो कि  60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग व्यक्तियों जिन्हें शुगर, ब्लड प्रेशर आदि अन्य बीमारियां है, उन्हें प्राथमिकता मे लेते हुए प्रिकॉशन डोज दिया गया है। हेल्थ केयर, फ्रंट लाइन वर्कर तथा 60 वर्ष के अधिक आयु के कुल 16 हजार से अधिक लोगों को दूसरा टीका लगने के 9 माह बाद प्रिकॉशन डोज लगाया गया है।
 
                 स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर ने हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर और बीमारियों से ग्रस्त बुजुर्गाे को जिन्हे दूसरा टीका लगे 9 माह हो चुके हैं। उन्हें बूस्टर डोज लगवाने की अपील की है।
close