खण्डूजा अस्पताल में दोहरा हत्याकाण्ड…पत्नी को मारने के बाद पति फांसी पर झूला…साली को किया अधमरा

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

IMG20170930141658 बिलासपुर— गांधी चौक के पास सिटी डिस्पेन्सरी अस्पताल के सामने खण्डूजा आर्थोकेयर में दोहरा हत्याकाण्ड का मामला सामने आया है। सीपत थाना क्षेत्र के पोड़ीं निवासी रमेश मानिकपुरी ने बीती रात पत्नी की हत्या के बाद डेढ़ सास को पीट पीट कर अधमरा कर दिया। इसके बाद फांसी पर झूलकर आत्महत्या कर ली है। मामला सुबह रूटीन चेकिंग के दौरान सामने आया। सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर पति पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेज दिया। डेढ़ सास को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    सुबह सिटी कोतवाली पुलिस को जानकारी मिली कि गांधी चौक के पास सिटी डिस्पेन्सरी के सामने खण्डूजा आर्थोकेयर में दोहरा हत्याकाण्ड हुआ है। खबर मिलते ही थाना प्रभारी आर.पी.शर्मा जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेज दिया। एक अन्य घायल महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया।

                                     सीपत थाना क्षेत्र पोड़ी गांव निवासी कुसुमलता को सीढ़ी से गिरने के बाद 26 सितम्बर को खण्डूजा आर्थोकेयर में भर्ती कराया गया था। कुसुमलता को सिर में गहरी चोट लगी थी। मृतक के परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से रमेश मानिकपुरी और कुसुमलता के बीच गहरा विवाद चल रहा था। मृतक के चाचा के अनुसार रमेश मानिकपुरी डेढ़ साल पहले अपने तीनों बच्चे और पत्नी कुसुमलता के साथ गांव छोड़कर बिलासपुर काम करने आया था। काम खत्म होने के बाद परिवार के साथ पोड़ी स्थित घर लौट गया।

                          मृतक के चाचा ने बताया कि कुसुमलता अपने पति रमेश मानिकपुरी से बार बार बिलासपुर रहने को कहती थी। बीच बीच में कुसुमलता का बिलासपुर आना जाना भी होता था। रमेश नहीं चाहता था कि कुसुमलता बिलासपुर बार बार आए जाए। परिजनों के अनुसार रमेश को कुसुमलता के चरित्र को लेकर शक भी था। यही कारण है कि पति पत्नी के बीच पिछले कई महीनों से वाद विवाद होता था।

                            सिटी कोतवाली में पदस्थ मृतक के परिजन ने बताया कि 26 सितम्बर को कुसुमलता सीढ़ी से गिरी और बेहोश हो गयी। आनन फानन में रमेश और अन्य लोगों ने कुसुमलता को खण्डूजा अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद कुसुम की स्थिति सामान्य होने लगी। उसे दो एक दिन के भीतर अस्पताल से डिस्चार्ज भी होना था। शायद पिछली रात कुसुम और रमेश के बीच अस्पताल मेें घर नहीं लौटने को लेकर विवाद हुआ। सुबह दोनों की मृत शरीर कमरे मेें मिली। IMG20170930141702

                            सिटी कोतवाली थाना प्रभारी आर.पी.शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि रात्रि 12 बजे तक रूटीन चेकिंग के दौरान सब कुछ सामान्य था। रमेश मानिकपुरी अपनी पत्नी के साथ खण्डूजा अस्पताल के प्लोर नम्बर तीन में भर्ती था। फ्लोर नम्बर तीन में कुल आठ कमरे हैं। अन्य सात कमरों में कोई मरीज भर्ती नहीं है। सुबह दोहरे हत्याकाण्ड की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। नर्स ने बताया कि रात्रि 12 से सुबह के बीच हादसा हुआ होगा। इसकी उन्हें जानकारी किसी को नहीं है।

                 आर.पी. शर्मा ने बताया कि प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार रमेश मानिकपुरी और कुसुमलता के किसी बात को लेकर विवाद हुआ। परिजनों की माने तो कुसुमलता पर रमेश को चारित्रिक शक था। कुसुमलता बिलासपुर में रहने की जिद कर रही थी। बात-चीत विवाद तक पहुंचा। शायद तैश में आकर रमेश मानिकपुरी ने अपनी पत्नी को पीट पीटकर मार डाला। बीच बचाव करने पहुंची बड़ी साली को पीट पीटकर मौेत के घाट उतार दिया। बाद में खुद पंखे में फंदा डालकर लटक गया। सुबह जांच पड़ताल के बाद रमेश की साली गंभीर अवस्था में जिंदा मिली। उसे तत्काल इलाज के लिए सिम्स में भर्र्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी स्थित नाजुक है। कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है।

                       थाना प्रभारी ने बताया कि होश में आने के बाद घायल महिला से पूरे मामले में पूछताछ की जाएगी। रमेश और कुसुमलता के बीच तीन बच्चे हैं। बच्चों से भी पूछताछ होगी। मृतक रमेश की उम्र 37 साल और कुसुमलता की उम्र 34 साल है। मर्ग कायम कर लिया गया है। पोस्टमार्टम का इंतजार है। पीएम रिपोर्ट के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

close