नई दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव,प्रदेश अध्यक्ष मरकाम समेत शैलेष,विजय गिरफ्तार..थाना में प्रदर्शन,जेल में केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— राहुल गांधी से लगातार ई़डी की पूछताछ को लेकर देश के कमोबेश सभी राज्यों के कांग्रेसियों ने दिल्ली पहुंचकर विरोध प्रकट किया है। प्रदर्शन करने जंतर मंतर जा रहे कांग्रेस के काफिले को पुलिस ने एक साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्रवाई में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिहदेव समेत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बिलासपुर नगर विधायक शैलेष पाण्डेय, जिला शहर ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय के अलावा सांसद शख्ति सिंह सिंह और पंजाब के सांसद को गिरफ्तार कर बसंत कुंज थाना में रखा गया है।
                    बताते चलें कि नेशनल हेराल्ड मामले में ई़डी पिछले चार दिनों से लगातार कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी से पूछताछ कर रही है। कांग्रेस का आरोप है कि भारत सरकार जनहित में आवाज बुलंद करने वालों के खिलाफ बलात कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ मुखर राहुल गांधी और सोनिया गांधी को निशाना बनाया जा रहा है। 
            जबकि ईडी ने ही नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ करने से इंकार कर दिया था। मामले कोर्ट मे भी गया। बावजूद इसके सरकार की जनविरोधी नीतियों की मुखालफत किए जाने पर केन्द्र सरकार ने राहुल गांधी को निशाना बनाया। ईड़ी के बहाने राहुल गांधी को परेशान करना शुरू किया गया।
             बताते चलें कि पिछले दो दिनों से प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल दिल्ली में ही हैं। ईडी की कार्रवाई को लोकतांत्र के खिलाफ बताया है। मंगलवार को जब देश के कोने कोने से पहुंचे कांग्रेस नेता एआईसीसी कार्यालय पहुंचे तो..पुलिस ने सभी को घेर लिया। मंत्री,विधायकों समेत कांग्रेस पदाधिकारियों को कांग्रेस कार्यालय के अन्दर नहीं घुसने दिया। विरोध करने पर पुलिस ने सभी को अलग अलग और सामुहिक रूप से गिरफ्तार किया है।
                   इस दौरान मंत्री और विधायकों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध भी किया। नारेबाजी कर कार्रवाई को गैरलोकतंत्रिक बताया। बसंत कुंज पुलिस ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम,संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, गुजरात सांसद शक्ति सिंह गोहिल और पंजाब सांसद समेत आधा दर्जन मंत्री और दर्जनों विधायकों को गिरफ्तार कर अलग अलग थाना में रखा है।

जेल के अन्दर नारेबाजी

Join Our WhatsApp Group Join Now
               पुलिस गिरफ्तारी के बाद जेल के अन्दर शेैलेष पाण्डेय, विजय केशरवानी, विजय पाण्डेय समेत दर्जनों कांग्रेसियों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की अगुवाई में केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी। प्रधानमंत्री के खिलाफ आवाज बुलन्द किया। अग्निपथ के खिलाफ सत्याग्रह कर विरोध भी जाहिर किया। मरकाम ने कहा देश को गर्त की तरफ धकेला जा रहा है। विरोध करने पर पुलिस का प्रयोग किया जा रहा है। नेताओं को झूठे मामले में ई़डी के बहाने परेशान किया जा रहा है।
close