तारबाहर इंग्लिश मीडियम स्कूल का DPI जितेन्द्र शुक्ला ने किया निरीक्षण,शिक्षकों और बच्चों से की बातचीत

Shri Mi
1 Min Read

बिलासपुर।संचालक लोक शिक्षण संचालनालय जितेन्द्र शुक्ला ने 31 दिसम्बर को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तारबाहर का आकस्मिक निरीक्षण किया।संचालक लोक शिक्षण द्वारा शाला में उपलब्ध विभिन्न संसाधनों , निर्माण की गई अधोसंरचना पर विस्तार से संस्था प्रमुख उषा चंद्रा और योजना के नोडल अधिकारी संदीप चोपडे से जानकारी प्राप्त की।शाला में विभिन्न गतिविधियों, जैसे स्काउट गाइड, विज्ञान के मॉडल, रंगोली, एवं अन्य प्रकार की कलाकृतियों के सम्बंध में शिक्षको और उपलब्ध बच्चो से चर्चा की।संस्था में उत्कृष्ट स्मार्ट क्लास में लगे इंटरेक्टिव बोर्ड से अधयापन की कला को देखा।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने यहाँ क्लिक कीजिये

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

शाला में मॉड्यूलर फर्नीचर, सी सी टीवी, उत्कृष्ट ग्रन्थालय, आधुनिक प्रयोगशाला जीव विज्ञान,रसायन, भौतिक, गणित का एवं उसके उपकरणों को देखा खेल संसाधन टेबल टेनिस जीम, साइकलिंग, केरम, शतरंज हैंड बाल बालीबाल, इत्यादि की संपूर्ण जानकारी ली।इस अवसर पर संयुक्त संचालक आर एस चौहान जिला शिक्षा अधिकारी , अशोक भार्गव , सहायक संचालक संदीप चोपडे पी दाशरथी अखिलेश मेहता प्राचार्य उषा चंद्रा अपने विधलाय के शिक्षको के साथ उपस्थित रहे ने। आज का दौरा कार्यकम आगामी 3 जनवरी को मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तारबाहर का निरीक्षण किया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close