डॉ.बांधी ने साधा सरकार पर निशाना..कहा..आज कुछ..कल कुछ..फरमान..बिचौलियों को दिया जा रहा संरक्षण..अब किसानों के साथ करेंगे आंदोलन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—(रियाज अशरफी..सीपत)–छत्तीसगढ़ विधानसभा उप नेता प्रतिपक्ष, मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। डॉ. बांधी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार धान खरीदी को लेकर रोज नई योजना बनाती है। कुळ मिलाकर किसानों को रणनीति के तहत परेशान किया जा रहा है।
 
         बुधवार सीपत स्थित विश्रामगृह में मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णमुर्ति बांधी ने पत्रकारों से बातचीत की है। डॉ.बांधी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के लिए धान खरीदी को लेकर नई नई योजनाएं बनाती है। इन योजनाओं से प्रदेश के किसान बुरी तरह परेशान हैं।
 
         बांधी ने सवाल जवाब के दौरान ताया कि पिछले साल ही गिरदावली करवाया गया।   किसानों का रकबा काटा गया। किसानों को रकबा बढाने के लिए राजस्व विभाग और  अधिकारियों का चक्कर लगाने पड़े। फिर प्लास्टिक बोरी में धान खरीदने की बात सामने आयी । इसके बाद नया फरमान जारी किया गया कि किसान अपने बोरे में धान लाए। सरकार किसानों को 15 रुपये के दर से भुगतान किया जाएगा। किसानों ने 30-35 रुपये के दर से बोरा खरीदकर अपना धान बेंचा। सालभर खत्म हो गया..लेकिन किसी भी किसान आज तक सरकार ने किसानों को बोरे का 15 रुपया भी नहीं दिया है।
 
       बांधी ने कहा कि इस साल  फसल में भूरा माहों का प्रकोप की लगातार शिकायत मिल रही है। किसान कई बार कीटनाशक दवाई खेतो में डाल चुके है।  लेकिन दवाई का माहो पर कोई असर नहीं हुआ। किसानों ने नकली कीटनाशक दवाइयों की शिकायत की । लेकिन सरकार ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। ना ही किसी प्रकार की कार्रवाई ही की गयी है।
 
               डॉ बांधी ने कहा किसानो को बिचौलियों से बढ़े दामो में खाद खरीदनी पड़ी है। सरकारी गोदामों में खाद की आपूर्ति कम की गयी। नतीजन किसानों को बिचौलियों के दुकानों में खाद खरीदने को मजबूर होना पड़ा है। सरकारी धान खरीदी पंजाब,हरियाणा यूपी समेत अन्य राज्यो में भी होता है।  लेकिन वहां कोई परेशानी नही है। फिर छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के नाम पर किसानों को क्यों परेशान होना पड़ रहा है। 
 
              विधायक डॉ बांधी ने बताया कि 11 दिसम्बर को भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों के ज्वलंत मुद्दे और उनकी मांगों को लेकर मस्तूरी एसडीएम ज्ञापन सौपेंगे। यदि किसानों की समस्या को दूर नहीं किया जाता है तो किसानों के पास जाएंगे। और जन आंदोलन करेंगे। 
 
          पत्रकार वार्ता में रिष्ठ नेता दिलेन्द्र कौशिल,बीपी सिंह,भाजपा मंडल महामंत्री अभिलेश यादव,रामनाथ तिवारी,मदनलाल पाटनवार,दीपक शर्मा,हरिकेश गुप्ता,रामनगिरी गोस्वामी,पवन साहू,सुरेश दास महंत, बलदाऊ यादव समेत कार्यकर्ता उपस्थित थे।
TAGGED: , ,
close