डॉ. गिरधारी अग्रवाल को मिला राष्ट्रभाषा शिखर सम्मान

Chief Editor
2 Min Read

बिलासपुर के वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ गिरधारीलाल अग्रवाल को ” राष्ट्रभाषा शिखर सम्मान ” रायपुर के वृन्दावन हाल में विश्व हिंदी रचनाकार मंच पंजीकृत न्यास एवं अंतर्रष्ट्रीय महिला मंच दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गरिमामय समारोह में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राघवेन्द्र ठाकुर ने प्रदान किया।
11 सितम्बर को कवि गोपाल दास
” नीरज ” के पावन स्मृति में नीरज काव्य महोत्सव एवं लोकार्पण समारोह में काव्य पाठ और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राघवेन्द्र ठाकुर तथा विशिष्ट अतिथि डॉ गिरधारीलाल अग्रवाल , शोभा त्रिपाठी , डॉ प्रीति प्रसाद बिलासपुर, सपन सिन्हा कोरिया एवं अध्यक्षता सरोज दुबे रायपुर ने किया। स्वागत सम्बोधन सीमा निगम, नीरज जी का परिचय सी ए सौरभ शुक्ला, मंच संचालन संगीता बनाफर, डॉ सीमा अवस्थी एवं भारती यादव के द्वारा किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में अनेक साहित्यकार, रचनाकार और कवि-कवयित्रियाँ उपस्थित थे जिन्हें छत्तीसगढ़ महिला रत्न सम्मान, कवि नीरज रत्न सम्मान, छत्तीसगढ़ विशिष्ट कवियित्री सम्मान, राष्ट्रभाषा शिखर सम्मान, छत्तीसगढ़ हिंदी रत्न सम्मान और हिन्दी रत्न विशिष्ट सम्मान प्रदान किया गया।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ रचनाकार विशेषांक एवं सरोज दुबे की काव्य कृति का लोकार्पण हुआ। छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों रायगढ़, कोरिया, कोरबा, मुंगेली, जांजगीर चाम्पा, जशपुर, महासमुंद, दुर्ग, भिलाई आदि के कवियों और कवयित्रियों ने काव्य पाठ किया। अंत में आभार प्रदर्शन डॉ सीमा अवस्थी रायपुर ने किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close