डॉ.मित्तर ने जगह जगह फहराया झण्डा..राष्ट्रपिता को किया याद.. कमिश्नर ने विश्वविद्यालय में किया झण्डारोहण..जिला वासियों को दी बधाई

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—– कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने गणतंत्र दिवस पर जिले वासियों को शुभकामनाएं दी है। साथ ही संभागायुक्त और निगम कमिश्नर ने भी जनमानस को राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी है। कलेक्टर ने आज कलेक्टोरेट समेत नए और पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग समेत जिला सहकारी बैंक में ध्वजारोहण किया।
 
      कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने गणतंत्र दिवस पर पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग में सुबह 7.30 बजे और नए कम्पोजिट बिल्डिंग में सुबह 7.40 पर ध्वजारोहण किया। जिलाधीश ने जिला कार्यालय परिसर में सुबह 8 बजे ध्वजारोहण के साथ तिरंगा को सलामी दी। कलेक्टर ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित महात्मा गांधी जी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उन्हें भावुक होकर याद भी किया। इस मौके पर ’’जन-गण-मन’’ राष्ट्र गान भी किा गया उपस्थित लोगों ने भारत माता का जयघोष किया। गणतंत्र दिवस अमर रहे के नारा भी लगाया गया। 
 
                           इस दौरान अपर कलेक्टर  नुपूर राशि पन्ना,  बी.एस. उईके समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी दोनों कम्पोजिट बिल्डिंग परिसर स्थित समस्त कार्यालयों के  जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। 
 
संभागायुक्त ने किया ध्वजारोहण
 
संभागायुक्त कार्यालय में संभागायुक्त डाॅ.  संजय अलंग ने गणतंत्र दिवस सुबह  8 बजे  झण्डारोहण किया। कमिश्नर ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान राष्ट्र गान का सस्वर पाठ किया गया। मौके पर उपायुक्त अर्चना मिश्रा समेत संभागायुक्त कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
 
प्रभारी कुलपति डाॅ. अलंग ने फहराया झण्डा
 
अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति एवं संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग ने विश्वविद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुल सचिव सुधीर शर्मा समेत विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
 
छत्तीसगढ़ भवन में ध्वजारोहण
 
प्रदेश के तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार एवं उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, कौशल विकास, जनशक्ति योजना विभाग के मंत्री  उमेश पटेल ने छत्तीसगढ़ भवन में भी ध्वजारोहण किया। 
 
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में ध्वजारोहण
 
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बिलासपुर में कलेक्टर डाॅ. सारांशा मित्तर ने ध्वजारोहण किया । इस अवसर पर बैंक के सीईओ अनुप अग्रवाल एवं बैंक के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close