डॉ.रमन ने कहा..प्रदेश में जंगलराज.. मरवाही का वोटर स्वाभिमानी..नहीं बिकेगी..जोगी बड़े नेता..जनता लेगी बदला..नामांकन रद्द करने की हुई साजिश

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—- मरवाही चुनाव में कांग्रेस भयभीत है। यहां जमकर खरीद फरोख्त और भय की राजनीति चल रही है। अभी चुनाव जीते नही हैं। लेकिन जिला कांग्रेस अध्यक्ष का लड़का आदिवासी लड़की का अपहरण कर लेता है। इन तमाम बातों से समझा जा सकता है कि सरकार क्या चाह रही है। यहां तो नामांकन रद्द करने की साजिश रची गयी है।  लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने बिलासपुर अल्पप्रवास के दौरान मरवाही रवाने होने के पहले कही।

                   छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने बताया कि हमे लगातार खबर मिल रही है कि मरवाही में कांग्रेस रूपए बांट रही है। लेकिन बताना चाहता हूं कि मरवाही की जनता स्वाभिमानी है। रूपये पैंसों से वोट खरीदा नहीं जा सकता है। पूर्व सीएम ने कहा कि हम पूरी शक्ति और ताकत के साथ चुनाव लड रहे हैं। बूथ स्तर पर हमारे कार्यकर्ता मजबूती के साथ डटे हैं।

             सवाल जवाब के दौरान डॉ.रमन सिंह ने बताया कि जनता ने स्थानीय प्रत्याशी को जीताने का मन बना लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी बाहरी बलौदा बाजार का है। दुख की बात है कि अभी चुनाव जीते नहीं है..लेकिन जिला कांग्रेस अध्यक्ष का सुपुत्र आदिवासी लड़की का अहरण किया। इससे समझा जा सकता है कि कांग्रेस भय की राजनीति कर चुनाव जीतना चाहती है। लेकिन इस घटना से मरवाही की जनता में आक्रोश है।

               रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने लोकतंंत्र को मजाक बनाकर रख दिया है। हथकन्डे अपनाकर नामांकन रद्द किया जा रहा है। प्रजातंत्र के लिए ठीक नहीं है। 

           एक सवाल के जवाब में रमन सिंह ने बताया कि मरवाही में कांग्रेस हमेशा तीसरे स्थान पर रही है। जोगी के पास बहुत बड़ा वोट बैंक रहा है। जबकि उनके परिवार को लगातार अपमानित किया जा रहा है। न्याय पाने के लिए परिवार जनता के बीच जा रही है। जोगी परिवार जनता से लगातार न्याय की मांग कर रही है। लेकिन उन्हें रोका जा रहा है। मरवाही की जनता में गलत मैसेज जा रहा है। इसका बदला तो जनता कांग्रेस से लेगी ही।

               रमन सिंह ने बताया कि पिछले 22 महीनों में प्रदेश में माफियाराज का बोलबाला है। रेत माफिया,कोयला माफिया,जमीन माफियों का राज चल रहा है। प्रदेश में जगलराज की स्थिति है। कांग्रेस सरकार की कार्यशैली से जनता में भारी नाराजगी है।

            एक सवाल के जवाब में बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष का सुपुत्र प्रकरण को पुलिस और प्रशासन ने मिलकर दबा दिया है। लेकिन जनता के मन में यह सब बाते हैं। मरवाही की जनता स्वाभिमानी है वह जरूर बदला लेगी। रूपए पैसे और कपड़ा के नाम पर वोट नहीं बेचने वाली है। 

               डॉ. रमन ने कहा कि मरवाही चुनाव कांग्रेस जीतेगी। यद्यपि एक सीट के हारने से सरकार पर कोई असर नहीं पड़ना है। लेकिन कांग्रेस की हार से यह संदेश जरूर जाएगा कि प्रदेश की जनता माफिया राज और जंगलराज के सामने झुकने वाली नहीं है।

TAGGED: , ,
close