छत्तीसगढ़ के बेटे की पंजाब में धूम,मुंगेली निवासी डॉ संदीप होंगे आप से राज्यसभा सदस्य..दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किया ऐलान

Shri Mi
3 Min Read

बिलासपुर।पंजाब सरकार ने 5 सदस्यों को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है । इसमें एक नाम छत्तीसगढ़ मुंगेली जिला निवासी डॉक्टर संदीप पाठक का नाम भी शामिल है।संदीप पाठक राज्यसभा के लिए पंजाब सरकार का प्रतिनिधित्व करेगे डॉक्टर संदीप पाठक के मनोनयन से मुंगेली समेत बिलासपुर और पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है।जानकारी देते चले कि डॉक्टर संदीप पाठक का नाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बहुत ही निकटतम शामिल  है। मुख्यमंत्री केजरीवाल के निर्देश पर डॉ पाठक ने पंजाब चुनाव का रणनीति तैयार किया था। पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी को भारी सफलता मिली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुले मंच से ना केवल संदीप पाठक की तारीफ की। बल्कि राज्यसभा सदस्य का तोहफा भी दिया। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

      बताते चले कि  डॉक्टर संदीप पाठक का संबंध मुंगेली जिले के गांव बटहा से है। डॉक्टर पाठक के पिता का नाम भागवत आचार्य शिवकुमार पाठक है। डॉक्टर संदीप पाठक के निकटतम लोगों ने बताया कि संदीप की प्रारम्भिक शिक्षा पैतृक गांव बटहा में हुई। इसके बाद अपने बुआ के घर बिलासपुर शिक्षा लेने पहुंचे। सरस्वती स्कूल से 11वी और 12 वी पास किया। साइंस कॉलेज से रसायन शास्त्र में एमएससी किया। फिर हैदराबाद सिपेट किया।

      पढ़ाई लिखाई में होशियार संदीप पाठक पुणे में एनसीएल से स्कोलर बने। फिर कैंब्रिज से पीएचडी किया। आगे की पढ़ाई ऑक्सफ़ोर्ड  विश्वविद्यालय से पूरा किया। यूएसए में एमआईटी में सोलर पैनल पर काम भी किया। अमेरिका से लौटने के बाद डॉक्टर संदीप पाठक दिल्ली स्थित आईआईटी मैं प्राध्यापक बन गए।  

   इसी दौरान डॉ संदीप पाठक अरविंद केजरीवाल के संपर्क में आए। विचारधारा से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी के सदस्य बन गए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल डॉक्टर संदीप पाठक की ऊर्जा और प्रतिभा से प्रभावित होकर एडवाइजरी कमेटी का सदस्य बनाया। 

      डॉ पाठक की प्रतिभा से खुश होकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब राज्य का प्रभारी बनाया। डॉ पाठक पिछले 3 साल से पिछले 3 साल से  पंजाब राज्य में आम आदमी पार्टी का जनाधार तैयार किया। पांच राज्यों के चुनाव के दौरान पंजाब की जिम्मेदारी अरविंद केजरीवाल ने पाठक को दिया। कुशल रणनीतिकार डॉक्टर संदीप पाठक ने केजरीवाल के विश्वास ना केवल कायम रखा बल्कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में सफलता भी हासिल की। पंजाब में भगवंत मान ने मुख्यमंत्री का शपथ लिया।

   पंजाब में आप की सरकार बनाने के दौरान दिल्ली मुख्यमंत्री  ने डॉक्टर पाठक की जमकर तारीफ की। संदीप पाठक की सेवाओं और चतुर रणनीति के मद्देनजर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और केंद्रीय टीम ने 5 दिग्गज हस्तियों के साथ डॉक्टर संदीप पाठक को राज सभा  भेजने का ऐलान किया।  खबर के बाद पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close