नूतन चौक से पकड़़ाया नशे का जखीरा.. आरोपी गिरफ्तार..400 नशीला टेबलट और नगद बरामद

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— मुखबीर की सूचना पर सरकन्डा पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नशे के सौदागर को गिरफ्तार कर 400 नग नशे की टेबलेट और नगद बरामद किया है। आरोपी को नूतन चौक से गिरफ्तार किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                एडिश्लल एसपी उमेश कश्यप ने खुलासा किया कि मुखबीर की सूचना पर सरकन्डा पुलिस को कार्रवाई के दौरान बड़ी सफलता मिली है। सरकन्डा पुलिस को जानकारी मिली कि अजय साहनी नाम का एक व्यक्ति भारी मात्रा में नाइट्रोसन टेबलेट लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा है। अजय साहनी सकरी थाना क्षेत्र स्थित अटल आवास का रहने वाला है। जानकारी मिलते ही सरकन्डा पुलिस टीम नूतन चौक पहुंच गयी। और अजय साहनी को घेराबन्दी कर पकडा गया।

               अजय साहनी को थाना पूछताछ की गयी। पूछताछ के दौरान अजय ने बताया कि वह नाइट्रोसन बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा था। छानबीन के दौरान पुलिस को अजय साहनी के पास से 400 नग से अधिक नाइट्रोसन बरामद किया गया। इसके अलावा नगद 10 हजार अधिक रूपए जब्त किए गए।

                   पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।

close