मेरा बिलासपुर
चरस के साथ पकड़ाया नशे का सौदागर..मेरठ से लाकर बेच रहा था जहर..दो मोबाइल और नगद बरामद NDPS का अपराध दर्ज
मेरठ का नशे का सौदागर बिलासपुर में गिरफ्तार

बिलासपुर—मेरट उत्तरप्रदेश से लाकर शहर में चरस का कारोबार के आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी का नाम आकाश छारी है। आरोपी मेरठ के ईश्वरपुरी थाना ब्रम्हपुरी का रहने वाला है। जानकारी के बाद आरोपी को उस्लापुर ब्रिज के नीचे रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
सिविल लाइन पुलिस टीम निजात अभियान चलाकर नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस को जानकारी मिली कि उत्तरप्रदेश का एक युवक बाहर से नशे का सामान ग्राहकों को बेच रहा है। जानकारी पुख्ता होने के बाद सिविल लाइन पुलिस टीम ने घेराबन्दी कर आरोपी को उस्लापुर ओव्हब्रीज के नीचे से धर दबोचा।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम बताया। आरोपी के अनुसार वह मेरठ का रहने वाला है। हाल फिलहाल सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित गंगानगर में रहता है। आरोपी ने बताया कि मेरठ से चरस लाकर शहर में बेचता है। छानबीन के बाद आरोपी से 15 ग्राम से अधिक चरस समेत दो मोबाइल और नगद बरामद किया गया । आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस का अपराध दर्ज किया गया।