जब बच्चों ने पुलिस कप्तान को बनाया फ्रैंड..किया भवन का लोकार्पण..दीपक कुमार झा ने हरी झण्डी दिखाकर किया चाइल्ड लाइन गाड़ी को रवाना

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—बालदिवस पर पुलिस प्रशासन ने बच्चों के साथ जगह जगह कार्यक्रम का आयोजन कर बालसुलभता का आनन्द लिया है। पुलिस कप्तान कार्यालय में भी बालदिवस गरिमा के साथ मनाया गया। मस्तूरी में बच्चों के साथ पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा बच्चे नजर आए।
 
बिलासपुर–पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा ने मस्तूरी थाना पहुंचकर बच्चों के साथ बालदिवस मनाया। इस दौरान पुलिस कप्तान ने मस्तूरी थाना स्थित नवनिर्मित संवेदना- बाल मित्र कक्ष का बच्चों के हाथों लोकार्पण कराया। बच्चों ने पुलिस कप्तान के साथ जमकर एक एक पल का आनन्द भी उठाया है।
 
           पुलिस कप्तान दीपक कुमार ने बच्चों के साथ मस्तूरी थाना में बालदिवस मनाया। इस दौरान दीपक कुमार झा ने बच्चों के साथ संवाद किया। बच्चों ने भी पुलिस कप्तान को बाल दिवस के महत्व की जानकारी दी। पुलिस कप्तान ने थाना स्थित नव निर्मित संवेदना-बाल मित्र कक्ष का उद्घाटन बच्चों के हाथों कराया। बच्चों ने इस पाल को आनन्द के रूप में मनाया।
 
              पुलिस कप्तान ने उपस्थित सभी बच्चों के साथ थाना का भ्रमण किया। बच्चों से मित्रवत होकर सबके कलाई में फ्रेंडशिप बेंड बांधा। बच्चों ने भी जिले के सभी बड़े पुलिस अधिकारियों से जमकर सवाल भी किया। 
 
           दीपक कुमार झा ने सभी बच्चों को पुलिस के कामकाज की जानकारी दी। अच्छे और बुरे इंसानों के बारे में बताया। साथ ही सभी बच्चों को देश का अच्छा नागरिक बबने का संकल्प भी दिलाया। पुलिस कप्तान ने सभी बच्चों के बीच कॉपी पेन पेंसिल समेत अन्य सामानों का वितरण भी किया है। 
 
              कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक  उपस्थित सभी महिलाओं की समस्याओं से रूबरू हुए। थाना प्रभारी को समस्या निराकरण का तत्काल आदेश दिया। साथ ही काम होने पर अवगत कराने को भी कहा।
 
चाइल्ड लाइन गाड़ी को हरी  झण्डी
 
           पुलिस कप्तान ने बाल सुरक्षा सप्ताह के तहत अपने कार्यालय से रक्षा टीम और चाइल्डलाइन गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रक्षा टीम ने खुला आश्रय गृह समर्पित होम में बच्चों के साथ केक काटा। बच्चों को उनके अधिकार, स्वच्छता  गुड टच बैड टच की जानकारी से अवगत कराया।
 
जगह जगह कार्यक्रम का आयोजन
 
            सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल टिकरापारा में बच्चों को गुड टच बैड टच की टीम ने जानकारी दी। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम के दौरान सुंदर नृत्य की प्रस्तुति देकर लोगों को दिल जीत लिया। 
 
               स्लम बस्ती तालापारा साईं मंदिर के पीछे बाल दिवस के मौके पर समाज सेविका के साथ मिलकर बच्चों ने बाल अधिकार के बारे में विस्तार से समझा। कोंहेर गार्डन में एनजीओ नारी शक्ति टीम के साथ बच्चों ने मेहंदी प्रतियोगिता में शिरकत किया। विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।
 
 
close